4 करोड़ का शॉपिंग प्लाजा बना कबाड़खाना! सरिया तक उखाड़ ले गए चोर, जिम्मेदारों ने कर दिया “जिंदा दफन”
2 साल पहले जर्जर बताकर खाली कराया गया भवन, अब खुलेआम लूट का अड्डा—प्रशासन की चुप्पी पर उठे बड़े सवाल
नई ताकत न्यूज़ नेटवर्क सिंगरौली
__________________________
सिंगरौली में करोड़ों की लागत से बना शॉपिंग प्लाजा (Shopping Plaza) आज बदहाली (Destitution) और लापरवाही (Negligence) की ऐसी तस्वीर पेश कर रहा है, जिसे देखकर सिस्टम पर भरोसा (Trust in the System) करना मुश्किल हो जाता है। करीब 4 करोड़ रुपए से तैयार यह भवन अब चोरों और कबाड़ियों (Scrap dealers) का ठिकाना बन चुका है।
जानकारी के मुताबिक, करीब 2 साल पहले इस प्लाजा को जर्जर घोषित (Plaza Declared Dilapidated) कर खाली कराया गया था। लेकिन इसके बाद न तो सुरक्षा के कोई इंतजाम (No security arrangements) किए गए और न ही मरम्मत की दिशा में कोई कदम उठाया गया। नतीजा—अब हालात यह हैं कि पिलर की सरिया (Pillar Reinforcement Bars) तक काट ली गई, रेलिंग और कीमती सामान गायब हो गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह सब कुछ खुलेआम हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे (Responsible officials are turning a blind eye.) हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या यह सिर्फ लापरवाही है या फिर किसी बड़ी मिलीभगत का खेल?
इस पूरे मामले में प्रशासन की चुप्पी ने शक (The administration’s silence has aroused suspicion.) को और गहरा कर दिया है। करोड़ों की सरकारी संपत्ति को इस तरह बर्बाद होने देना आखिर किसकी जिम्मेदारी है?
जनता का सवाल:
क्या दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई?
क्या इस प्लाजा को बचाने की कोई योजना है?
या फिर ऐसे ही “अंतिम संस्कार” होता रहेगा सरकारी संपत्तियों का?







