
Jharkhand News: ग्रामीणों ने भालू को खदेड़ कर घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरिया में भर्ती कराया. बता दें कि महिला का इलाज चिकित्सा अधिकारी विजय किशोर की देखरेख में चल रहा है-
गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के पररो गांव निवासी आंगनबाड़ी सहायिका रामचंद्र सिंह की 50 वर्षीय पत्नी पंखुरी देवी भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भण्डारिया में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है, घटना के संबंध में बताया गया कि सोमवार सुबह भालू ने हमला कर उसे घायल कर दिया.
शौच के दौरान महिला पर भालू ने हमला कर दिया
जानकारी के अनुसार पंखुरी देवी ने घर से कुछ दूर खेतों की ओर शौच किया, वहीं भालू को देखकर वह डर के मारे भाग गई, तभी पीछे से भालू ने दौड़कर उस पर हमला कर दिया, इस घटना में आंगनबाड़ी सहायिका के शरीर के कई अंग कट गए। इससे उसके शरीर पर गहरे जख्म के निशान बन गए हैं।
यह भी पढ़े-पेट्रोल, डीजल और गैस का ताजा रेट जारी,देखिए
ग्रामीणों ने महिला की जान बचाई-
इस घटना के दौरान गांव के लोगों ने महिला की चीख सुनी, तभी लोगों की नजर खेत पर पड़ी तो भालू ने उन पर हमला कर दिया था, इस दौरान ग्रामीणों ने भालू को भगाया और घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरिया में भर्ती कराया गया. बता दें कि महिला का इलाज चिकित्सा अधिकारी विजय किशोर की देखरेख में चल रहा है. उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
यह भी पढ़े-Sariya Cement Today 2023: रिकॉर्ड तोड़ सस्ती हुई सरिया सीमेंट, जानें आज का ताजा रेट
यह भी पढ़े-Anganwadi Helper Bharti 2023: 8वीं पास के लिए 53 हजार पदों पर निकली बम्पर भर्ती