Singrauli News: कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शहर कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

Singrauli News: कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शहर कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत
वैढ़न,सिंगरौली। बीते दिनों कांग्रेस कार्यालय (शहर) बिलौंजी में नवनियुक्त 15 अनुषांगिक (फ्रन्टल) संगठनों के अध्यक्षगणों सहित अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मकसूद रजा के द्वारा नियुक्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत समारोह किया गया। इस दौरान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कहा कि श्री चन्देल के नेतृत्व में हमारी टीम का स्वागत जोरदार तरीके से स्वागत हुआ। उन्होने सभी नेताओं का भी दिल से धन्यवाद किया।
मोहम्मद शाहिद उपाध्यक्ष मोरवा स्य्यूब बेग, उपाध्यक्ष हकीम सिद्दीकी, उपाध्यक्ष विपिन पीटर, उपाध्यक्ष गुलाम गौस, उपाध्यक्ष मोहम्मद इब्राहिम वकील, उपाध्यक्ष जसविंदर सिंह, उपाध्यक्ष मोहम्मद अलीम, उपाध्यक्ष मोहम्मद इरफान, उपाध्यक्ष मुस्तकीम सेख उपाध्यक्ष,19 महासचिव 19 सचिव इकराम सिद्दीकी कोषाध्यक्ष, राशिद मीडिया प्रभारी, 5 ब्लॉकों के अध्यक्ष का स्वागत समारोह जिलाध्यक्ष शहर अरविंद सिंह चंदेल के नेतृत्व में हुआ इस दौरान तमाम नेता मौजूद रहे। जिसमें राम अशोक शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु शर्मा, पूर्व महापौर रेनु शाह, ब्लॉक अध्यक्ष मोरवा विनोद सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सूर्या द्विवेदी, पंकज पांडे, मनोज, केडी सिंह, राम लखन साहू , अमित द्विवेदी, मनोज दुबे, आईटी सेल के अध्यक्ष रामनिवास तिवारी नेता प्रतिपक्ष नगर निगम बनतो कौर , वार्ड 38 के पार्षद अनिल बैस , पार्षद राम गोपाल पाल सहित तमाम नेताओं की उपस्थित उल्लेखनीय रही।