सिंगरौली

Singrauli News: मुस्लिम वूमेन वेल्फेयर फाउंडेशन द्वारा रमजान पर जरूरतमंद महिलाओं को वितरित किया गया राशन किट, कपड़े

Singrauli News: मुस्लिम वूमेन वेल्फेयर फाउंडेशन द्वारा रमजान पर जरूरतमंद महिलाओं को वितरित किया गया राशन किट, कपड़े

 

वैढ़न,सिंगरौली। रमजान के मुबारक महीने का आगाज़ हो गया है। मुस्लिम वूमेन वेल्फेयर फाउंडेशन की महिला सदस्यों द्वारा लगातार कई वर्षों से रमजान हेल्प के तहत एक महीने का राशन किट जरूरत मंद परिवारों तक पहुंचाया जाता है। इसी कड़ी में इस रमजान भी 200 सहरी इफ्तार राशन किट व ईद के लिए नये कपड़े विधवा बुजुर्ग अनाथ विकलांग मजबूर जरूरत मंद परिवारों को दिया गया। जिसमें लाभ पाने वाले हर मजहब के लोग शामिल हुए।

फाउंडेशन की अध्यक्ष रेहाना सिद्दीकी की सदारत में अल खदीजा मदरसा में सुबह से शाम तक वितरण कार्यक्रम चलता रहा। इसदौरान दूर दूराज के 10 गांव के लोग शामिल हुए। वही फाउंडेशन की अध्यक्ष रेहाना सिद्दीकी ने बताया कि हमारा फाउंडेशन पूरे साल लोगों की मदद करता है लेकिन रमजान हेल्प बड़े पैमाने पर किया जाता है। जो कि हमारी संस्था की मेंबर की मदद राशि से संभव हो पाता है। सिंगरौली की सबसे बड़ी चैरिटी होती है हमारी संस्था सदस्य आसना सिद्दीकी, शहीदा सईद, रेहाना सिद्दीकी , तरन्नुम खान, उजमा खान, सीमा उस्मानी , उजमा अहमद, नाजरीन सिद्दीकी साफिया कौसर , संजीदा सिद्दीकी आदि की सहायता राशि से चुनौतीपूर्ण कार्य संभव हो पाता है।

यह पोस्ट आपको कैसा लगा ?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

नई ताक़त न्यूज़

देश का तेजी से बढ़ता विश्वसनीय दैनिक न्यूज़ पोर्टल। http://naitaaqat.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker