सिंगरौली

Singrauli News: खनिज राजस्व की वसूली में सिंगरौली जिले ने फिर रचा इतिहास

Singrauli News: खनिज राजस्व की वसूली में सिंगरौली जिले ने फिर रचा इतिहास

जिला सिंगरौली राजस्व वसूली में प्रदेश में सर्वोच्च पर काबिज

 

 

वैढ़न,सिंगरौली। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सिंगरौली अरुण परमार के कुशल मार्गदर्शन एवं खनिज अधिकारी सिंगरौली ए.के. राय के अथक प्रयास से खनिज विभाग सिंगरौली द्वारा वर्ष 2022-23 हेतु निर्धारित खनिज राजस्व लक्ष्य राशि रु. 2588.00 करोड़ के विरुद्व दिनांक 23/03/2023 तक राशि रु.2686.52 करोड़ की खनिज राजस्व वसूली कर ली गई है, जो निर्धारित लक्ष्य से राशि रु. 98.52 करोड़ अधिक है।

उल्लेखनीय है कि सिंगरौली जिले हेतु वर्ष 2021-22 में राशि रु. 2400.00 करोड़ का राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। उक्त लक्ष्य के विरुद्व गत वर्ष भी राशि रु.2445.62 करोड़ की अधिकतम राजस्व वसूली की गयी थी। जिले में गत वर्ष 2021-22 में प्राप्त कुल राजस्व राशि रु.2445.62 करोड़ के विरुद्व वर्तमान वर्ष 2022-23 में अद्यतन राशि रु.2686.52 करोड़ की खनिज राजस्व वसूली कर ली गई है, जो गत वर्ष में प्राप्त खनिज राजस्व से राशि रु.240.90 करोड़ अधिक है।

यह पोस्ट आपको कैसा लगा ?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

नई ताक़त न्यूज़

देश का तेजी से बढ़ता विश्वसनीय दैनिक न्यूज़ पोर्टल। http://naitaaqat.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker