Singrauli News: आप की नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने घोषित की प्रदेश कार्यकारिणी और जिलों की टीम

Singrauli News: आप की नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने घोषित की प्रदेश कार्यकारिणी और जिलों की टीम
वैढ़न,सिंगरौली। सिंगरौली नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल को आम आदमी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। 29 जनवरी को आम आदमी पार्टी की मप्र की राज्य और जिलों की कार्यकारिणी भंग कर दी गई थी। दो महीने बाद सिंगरौली की मेयर रानी अग्रवाल को आम आदमी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर संगठन की कमान सौंपी गई है। रानी अग्रवाल के साथ ही आठ विंग के भी प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। इनके अलावा एक प्रदेश महासचिव, तीन उपाध्यक्ष, दो प्रदेश सचिव, 18 प्रदेश संयुक्त सचिव बनाए गए हैं। इंदौर के पीयूष जोशी को मुख्य प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। 5 प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए हैं। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे आईएस मौर्य को आम आदमी पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है।
आप के संगठनों में इन्हें मिली जिम्मेदारी
महिला विंग- मीनाक्षा सिंह तोमर
यूथ विंग- विक्रम लोधी
एजुकेशन विंग- राजेश वर्मा
आरटीआई विंग- मनीष शर्मा
एससी विंग- वरूण अम्बेडकर
एक्स सर्विसमैन विंग- विक्रम सिंह गहलोत
लेबर विंग- बसंत राय
लीगल विंग- एडवोकेट आमोद गुप्ता
आम आदमी पार्टी की प्रदेश की टीम
आप की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल के साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई है। इनमें ग्वालियर से आप की महापौर की उम्मीदवार रूचि गुप्ता और बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आईएस मौर्य को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष- मुकेश उपाध्याय, रुचि गुप्ता, आईएस मौर्य
प्रदेश महासचिव- रोहित गुप्ता
प्रदेश सचिव- अमित भटनागर, ऊषा कोल
प्रदेश संयुक्त सचिव- उमाशंकर मिश्रा, रईसा मलिक, हाशिम अली, राजू भटनागर, इंद्रविक्रम सिंह, पीयूष जोशी, युवराज सिंह, राम किशोर शिवहरे, माधव सिंह किराडे, कर्नल उमेश वर्मा, विष्णु दत्त शर्मा, डॉ धरणेन्द्र जैन, जितेन्द्र चौरसिया, राजन मिश्रा, संदीप शाह, हामिद चौधरी, संध्या रानी, शैली छाबड़ा।
प्रदेश मुख्य प्रवक्ता- पीयूष जोशी
प्रदेश प्रवक्ता- रमाकांत पटेल, रूचि गुप्ता, संजीव वैद्य, सुनील गौर, आईएस मौर्य।
लोक सभा प्रभारी घोषित
आम आदमी पार्टी ने मप्र की लोकसभा सीटों के प्रभारी भी घोषित किए हैं। इनमें शहडोल में रामकृपाल आरमो, बालाघाट में शिव जायसवाल, बेतूल में अजय सोनी, भिंड अशोक सिंह यादव, भोपाल रमाकांत पटेल, टीकमगढ़ दिलीप शर्मा, छिंदवाड़ा अशोक विश्वकर्मा, दमोह चंद्रमोहन गुरु, देवास इफ्तेखार अहमद खान, धार सुनील चौधरी, गुना दिनेश रघुवंशी, ग्वालियर राहुल गौर, इंदौर शैली राणावत, जबलपुर आशीष सिंह, खजुराहो शिव प्रताप सिंह, खंडवा मुस्ताक मलिक, खरगोन पहलाद सिंह तंवर, मंडला पीडी खैरवार, मुरैना शिवदत्त शर्मा, होशंगाबाद सुनील गौर, मंदसौर नवीन अग्रवाल, राजगढ़ अश्विंदर छाबड़ा, रतलाम देवा मेड़ा, रीवा अमित सिंह, सागर इंजीनियर सन्मान राजपूत, सतना प्रशांत पांडे, सीधी रामलाल पनिका, उज्जैन महेश मनचंदा, विदिशा भगवत सिंह राजपूत को लोकसभा प्रभारी बनाया गया है।
भोपाल शहर की कमान हरीश पाठक को, सिंगरौली जिले की कमान राजेश सोनी को
आम आदमी पार्टी ने जिला अध्यक्षों की भी सूची जारी की है। इनमें आगर मालवा में बाबूलाल मालवीय, अलीराजपुर राकेश जामरा, अनूपपुर संदीप पवार, अशोकनगर नदीम खान, बालाघाट अरविंद चौधरीख् बड़वानी इंदस बर्डे, बेतूल उत्सुक आर्य, भिंड अरविंद जोशी, भोपाल शहर हरीश पाठक, भोपाल ग्रामीण सुमित खंडेलवाल, बुरहानपुर रियाज फारुख खोकर, छतरपुर पुष्पेंद्र पटेल, छिंदवाड़ा वीरेंद्र विश्वकर्मा, दमोह अनुभव गौतम, दतिया दीपक भार्गव, देवास राजेंद्र शर्मा, धार संतोष कटारे, डिंडोरी अमर सिंह मार्को, गुना डॉ रमेश चंद्र शर्मा, ग्वालियर शहर एडवोकेट अमित शर्मा, हरदा रामकृष्ण अनजाने, इंदौर शहर मनोज यादव, इंदौर ग्रामीण संदीप शर्मा, जबलपुर शहर ओम प्रकाश जांगिड़, जबलपुर ग्रामीण विजय मोहन पल्हा, झाबुआ राजू सिंह मीणा, कटनी सुनील मिश्रा, खंडवा दलजीत सिंह, खरगोन जयंत गुप्ता, मंडला पंकज कुमार सोनी, मंदसौर गंगाराम पाटीदार, मुरैना विजय राजे परमार, नर्मदा पुरम राजेंद्र मालवीय, नरसिंहपुर देवी सिंह पटेल, नीमच अशोक सागर, निवाड़ी गोपाल सिंह ठाकुर, पन्ना विश्राम कुशवाहा, रायसेन संतोष चोखी, राजगढ़ वीरेंद्र सिंह यादव, रतलाम हेमंत अजमेरा, रीवा शहर दीपक सिंह, रीवा ग्रामीण महर्षि सिंह, सागर अभिषेक अहिरवार, सतना डॉक्टर अमित सिंह, सीहोर दिनेश नागर, सिवनी दुर्गेश विश्वकर्मा, शहडोल अनूप शर्मा, शाजापुर संदीप परमार, श्योपुर कुलदीप सिंह तोमर, शिवपुरी जितेंद्र जैन, सीधी रामचरण सोनी, सिंगरौली राजेश सोनी, टीकमगढ़ जितेंद्र जैन, उज्जैन शहर अभिषेक शर्मा, उज्जैन ग्रामीण सुबोध स्वामी, उमरिया अशोक राय, विदिशा प्रमोद शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।