breakingकांग्रेसराजनीतिसिंगरौली

SINGRAULI NEWS – राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म किये जाने के विरोध में सिंगरौली कांग्रेस ने किया उग्र प्रदर्शन, केन्द्र सरकार का जलाया पुतला

राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म किये जाने के विरोध में सिंगरौली कांग्रेस ने किया उग्र प्रदर्शन, केन्द्र सरकार का जलाया पुतला

देश में लोकतंत्र बचाने के लिए जारी रहेगा कांग्रेस का आन्दोलन: अरविन्द सिंह

अवनीश तिवारी

वैढ़न,सिंगरौली।  मानहानि केस में राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म किए जाने के विरोध में सिंगरौली कांग्रेस कमेटी ने सोमवार जोरदार प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। बिलौजी स्थित कांग्रेस कार्यालय (शहर)से कांग्रेस कमेटी सिंगरौली के पदाधिकारी कार्यकर्ता सैकड़ो की संख्या में एकत्रित होकर केन्द्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुये माजन चौक पहुंचे जहां केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से भी झड़प हुयी। पुलिस प्रशासन द्वारा पुतला दहन को रोकने का प्रयास किया गया इसके बावजूद कांग्रेसियों द्वारा तीन पुतले लाकर जलाये गये।

ज्ञात हो कि पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले मेें सूरत की एक अदालत ने ”मोदी उपनामÓÓ संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि के एक मामले में उन्हें दोषी ठहराया तथा दो साल कारावास की सजा सुनाई। इसके बाद केरल की वायनाड संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत द्वारा वर्ष 2019 के मानहानि के एक मामले में सजा सुनाये जाने के मद्देनजर शुक्रवार को लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य ठहरा दिया गया। लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उनका अयोग्यता संबंधी आदेश 23 मार्च से प्रभावी होगा।अधिसूचना में कहा गया है कि उन्हें (राहुल गांधी) संविधान के अनुच्छेद 102 (1) और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 8 के तहत अयोग्य घोषित किया गया है। राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त होने के बाद देशभर के कांग्रेसियों में उबाल है तथा लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली (शहर) द्वारा मोदी सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ सोमवार को विशाल जनाक्रोश एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। देश में लोकतंत्र जिन्दा रहेगा, मोदी अडाणी भाई भाई के नारो के साथ कांग्रेस कमेटी की रैली शहर कार्यालय से मुख्य मार्ग से होते हुये राजीव चौक पहुंची जहां केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया गया तथा जमकर नारेबाजी की गयी। इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस प्रशासन से भी झड़प हुयी। इस दौरान कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर जिलाध्यक्ष अरविन्द ङ्क्षसह चन्देल ने कहा कि मोदी सरकार तानाशाही पर उतर गयी है। भाजपा के राज में लोकतंत्र समाप्त हो गया है। मोदी सरकार लगातार अडाणी अम्बानी को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। सरकार के खिलाफ जो भी आवाज उठाता है उसे कुचलने का काम केन्द्र की मोदी सरकार कर रही है। उन्होने कहा कि जब तक राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल नहीं होती कांग्रेस का आन्दोलन जारी रहेगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरविन्द सिंह चन्देल, राम अशोक शर्मा, मनोज दुबे, अमित द्विवेदी, बाल मुकुन्द सिंह परिहार, प्रवीण सिंह चौहान, पंकज पाण्डेय, डब्बू सिंह चन्देल, के.डी.सिंह, मनोज सिंह, राम निवासी तिवारी, लखन शाह सहित पार्टी के तमाम पार्षद, समस्त विंगों के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान पुलिस प्रशासन की भी चुस्त दुरूस्त व्यवस्था देखने को मिली।

 

यह पोस्ट आपको कैसा लगा ?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

नई ताक़त न्यूज़

देश का तेजी से बढ़ता विश्वसनीय दैनिक न्यूज़ पोर्टल। http://naitaaqat.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker