7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर जानकार हो जाएंगे खुश

7th Pay Commission :अगर आपके परिवार में कोई केंद्रीय कर्मचारी है तो यह खबर बहुत ही फायदेमंद होने वाली है, जिससे आपको आराम से लाभ मिल सकता है। अब मोदी सरकार मूल वेतन में बंपर बढ़ोतरी के साथ एक नहीं, बल्कि दो बड़े तोहफे देने की तैयारी में है।
सरकार डीए में बढ़ोतरी के अलावा फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने जा रही है, जिसका फायदा करीब एक करोड़ परिवारों को मिलना तय माना जा रहा है। सरकार जल्द ही अब डीए में 4 फीसदी का इजाफा कर सकती है, जिसके अलावा फिटमेंट फैक्टर में भी जबरदस्त इजाफा होना संभव माना जा रहा है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो यह ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में बड़ा दावा किया जा रहा है।
मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को डीए में बंपर फायदा देने जा रही है। माना जा रहा है कि डीए में 4 प्रतिशत का इजाफा होगा, जिसके बाद यह बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। इससे सैलरी में ठीक ठाक लाभ होगा। वैसे वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 42 प्रतिशत डीए का फायदा मिल रहा है।
सातवें वेतन आयोग के मुताबिक भारत में हर छह महीने बाद यानि सालाना दो बार डीए में इजाफा किया जाता है। इसकी दरें 1 जनवरी और 1 जुलाई से लागू की जाती है, जो कर्मचारियों के लिए किसी बड़े गिफ्ट से कम नहीं होती हैं। अब जो डीए में इजाफा किया जाना है, उसकी दरें 1 जुलाई 2023 से लागू की जानी संभव मानी जा रही हैं।
फिटमेंट फैक्टर की भी मिल सकती है सौगात
डीए के अलावा फिटमेंट फैक्टर की भी सौगात केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही मिलने जा रही है। अगर ऐसा हो जाता है तो फिर यह साल कर्मचारियों के लिए सोने पर सुहागा साबित होगा। वर्तमान में कर्मचारियों को 2.6 गुना फिटमेंट फैक्टर का लाभ मिल रहा है। अब इसे बढ़ाकर 3 गुना किया जा सकता है, जिसके बाद बेसिक सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी होगी।
ये भी पढ़े-Sahara India: सहारा इंडिया इन निवेशकों को नहीं देना पैसा लिस्ट में देखें अपना नाम