मध्यप्रदेश

Nari Samman Yojana : इस प्रकार भरे फॉर्म,मिलेंगे 1500 रुपए हर महिना और ₹500 में गैस सिलेंडर

Nari Samman Yojana Online Registration : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने नारी सम्मान योजना की घोषणा की। इस योजना के माध्यम से राज्य में महिलाओं को ₹500 में गैस सिलेंडर और ₹1500 प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर नारी सम्मान योजना मिलेगी, क्योंकि कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना की घोषणा की है।

विधानसभा चुनाव के बाद अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो यह योजना लागू की जाएगी। नारी सम्मान योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया काफी सरल है। लाभार्थी को कहीं जाने की जरूरत नहीं है। अगर आप भी इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो हम इस लेख में Nari Samman Yojana Online Registration से संबंधित सभी जानकारी देने वाले हैं तो आप इस लेख को पूरा पढ़े।

नारी सम्मान योजना क्या है?

मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए कई तरह की योजनाएं शुरू की जा रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने नारी सम्मान योजना के तहत 500 रुपए में गैस सिलेंडर और महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह पेंशन देने की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश की प्रत्येक महिला को 18000 रुपए की सालाना आर्थिक सहायता मिलेगी। नारी सम्मान योजना अभियान की शुरुआत 9 मई 2023 से की जा रही है। ‌

योजना की शुरुआत के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। छिंदवाड़ा जिले के परासिया से योजना का आगाज होगा। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और छिंदवाड़ा के सांसद नकुलनाथ भी मौजूद रहेंगे। नारी सम्मान योजना के तहत प्रदेश के प्रत्येक परिवार को 500 रुपए में गैस का सिलेंडर दिया जाएगा। प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

               Overview of Nari Samman Yojana 2023

योजना का नाम नारी सम्मान योजना ( Nari Samman Yojana)
राज्य का नाम मध्यप्रदेश
किसने घोषणा की मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ
रजिस्ट्रेशन शुरू 9 मई 2023
आर्थिक सहायता 1500 रुपए प्रतिमाह और 500 रुपए में गैंस सिलेंडर प्रतिमाह
लाभ कब से मिलेगा
रजिस्ट्रेशन लक्ष्य एक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 50,000 महिलाओं के फॉर्म भरवाना है
योजना की पात्रता 18 साल से लेकर 60 साल तक की हर महिला पत्र होगी
आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाता पासबुक
नारी महिला सम्मान योजना फॉर्म

नारी सम्मान योजना 2023 के लाभ और विशेषताएं

  • नारी सम्मान योजना के माध्यम से 500 रुपए में गैस का सिलेंडर दिया जाएगा। प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  •  सहायता राशि का लाभ सभी जाति, धर्म आदि की एकल महिलाओ को इस योजना के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।
  •  इस योजना का संचालन मध्यप्रदेश सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग द्वारा किया जाएगा
  •  इसके अलावा राज्य की इच्छुक महिलाओ के द्वारा कुछ निर्धारित शर्तों को पूरा करके इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
  •  राज्य की सभी महिलाओ को नारी सम्मान योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है।
  • कांग्रेस की सरकार बनाते ही सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में इस योजना के लाभ की राशि को भेजा जाएगा।
  •  ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से इस योजना के अंतर्गत आवेदन राज्य की महिलाओ के द्वारा किया जा सकता है।
  • राज्य की सभी महिलाएं बिना किसी आर्थिक समस्या के इस योजना का लाभ प्राप्त कर अपना जीवन यापन कर सकेगी।

नारी सम्मान योजना 2023 के लिए पात्रता

  •  इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिको को मध्य प्रदेश राज्य की मूल निवासी होना चाहिए।
  •  मध्यप्रदेश राज्य की केवल महिलाएं ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र है।
  • आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए, तभी उन्हें इस योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
  •  राज्य की तलाकशुदा, विधवा और निराश्रित महिला ही इस योजना के तहत आवेदन कर सकती है।
  •  इसके अतिरिक्त राज्य की ऐसी महिलाएं जो सरकारी कर्मचारी की विधवा या तलाकशुदा है, उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा।
  • किसी अन्य विधवा पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर रही महिलाओ को इस योजना का लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा।

नारी सम्मान योजना आवश्यक दस्तावेज

  •  मूल निवास प्रमाण पत्र
  •  महिला का आधार कार्ड
  • बैंक खाता की पासबुक
  •  समग्र आईडी
  •  मोबाइल नंबर
  •  पासपोर्ट साईज की फोटो
  •  नारी सम्मान योजना फॉर्म

ये भी पढ़े-MP Board 10th Result 2023 : MP बोर्ड कक्षा 10वी का रिजल्ट जारी,जल्दी देखिए

ये भी पढ़े-Intresting GK Questions : जिंदा रहने पर दफना दिया जाता है और मर जाए तो निकाल दिया जाता है वह क्या है?

यह पोस्ट आपको कैसा लगा ?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

नई ताक़त न्यूज़

देश का तेजी से बढ़ता विश्वसनीय दैनिक न्यूज़ पोर्टल। http://naitaaqat.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker