झारखंड

झारखंड के इस मंदिर में आज भी मौजूद है भगवान परशुराम का विशालकाय फरसा

आपने अक्सर भगवान परशुराम और उनकी फरसे की कहानियां सुनी होंगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह फरसा आज भी दुनिया में है। जी हां, ऐसा दावा किया जाता है कि भगवान परशुराम का फरसा पहाड़ी की चोटी पर एक मंदिर में दबा हुआ है, जिसे उन्होंने खुद गाड़ दिया था। इस मेले से जुड़ी एक बहुत ही रहस्यमयी कहानी है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आज हम आपको इसी कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

झारखंड के इस मंदिर में आज भी मौजूद है भगवान परशुराम का विशालकाय फरसा

दरअसल, झारखंड की राजधानी रांची से करीब 150 किलोमीटर दूर गुमला जिले में एक पहाड़ी है, जहां स्थित है टांगीनाथ धाम। इसी धाम के एक मंदिर में मौजूद है भगवान परशुराम का फरसा। वैसे तो यह फरसा खुले आसमान के नीचे है, लेकिन आज तक इसमें कभी जंग नहीं लगा। यह किसी रहस्य से कम नहीं है कि हजारों साल बाद भी यह पूरी तरह सुरक्षित है।

मान्यता है कि जो भी व्यक्ति इस फरसे से छेड़छाड़ की कोशिश करता है, उसे इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ता है। कहते हैं कि एक बार लोहार जनजाति के कुछ लोगों ने फरसे को जमीन से उखाड़ कर ले जाने की कोशिश की थी, लेकिन जब फरसा नहीं उखड़ा तो उन्होंने उसके ऊपरी भाग को काट दिया। हालांकि, उसे भी वो ले जाने में नाकाम रहे।
झारखंड के इस मंदिर में आज भी मौजूद है भगवान परशुराम का विशालकाय फरसा

कहा जाता है कि इस घटना के बाद आसपास रहने वाले लोहार जनजाति के लोगों की एक-एक मौत होने लगी, जिसके बाद वो इलाका ही छोड़कर चले गए। आज भी इस जनजाति के लोग आसपास के गांवों में रहने से घबराते हैं। भगवान परशुराम के टांगीनाथ धाम आने और वहां अपना फरसा जमीन में गाड़ने के पीछे एक दिलचस्प कहानी है।

मान्यता है कि त्रेतायुग में जनकपुर में माता सीता के स्वयंवर के दौरान, जब भगवान राम ने शिवजी का धनुष तोड़ा, तो उसकी भयंकर ध्वनि सुनकर परशुराम जी गुस्से में जनकपुर पहुंच गए और उन्होंने भगवान राम और लक्ष्मण को पहचाने बिना ही उन्हें खूब बुरा-भला कहा, लेकिन बाद में जब उन्हें ये अहसास हुआ कि राम जी भगवान विष्णु के अवतार हैं, तो वो बहुत लज्जित हुए और अपने किए का प्रायश्चित करने के लिए घने जंगलों के बीच एक पहाड़ पर चले गए। वहीं पर उन्होंने अपना फरसा गाड़ दिया और तपस्या करने लगे। उसी जगह को आज टांगीनाथ धाम के नाम से जाना जाता है। कहते हैं कि फरसे के अलावा भगवान परशुराम के पदचिह्न भी वहां मौजूद हैं।

टांगीनाथ धाम में सैकड़ों शिवलिंग और प्राचीन प्रतिमाएं भी हैं और वो भी खुले आसमान के नीचे। बताया जाता है कि साल 1989 में पुरातत्व विभाग ने यहां खुदाई करवाई थी, जिसमें हीरा जड़ित मुकुट और सोने-चांदी के आभूषण समेत कई कीमती वस्तुएं मिली थीं। हालांकि, बाद में अचानक ही खुदाई बंद कर दी गई। अब इसके पीछे क्या वजह थी, यह आज भी एक रहस्य ही है। वहीं खुदाई में मिली चीजें आज भी डुमरी थाना के मालखाने में रखी हुई हैं।

ये भी पढ़े-IAS Interview Question : एक औरत 1935 में पैदा हुई और 1935 में ही मर गई लेकिन मरते वक्त उसकी उम्र 70 साल कैसे थी?

ये भी पढ़े-MP Patwari Result Date 2023 : इस दिन आएगा MP पटवारी का रिजल्ट,तारिक हुआ घोषित

यह पोस्ट आपको कैसा लगा ?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

नई ताक़त न्यूज़

देश का तेजी से बढ़ता विश्वसनीय दैनिक न्यूज़ पोर्टल। http://naitaaqat.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker