9 बच्चों की मां को हुआ पड़ोसी से प्यार, पति के आने के बाद जो हुआ

कहते हैं प्यार अंधा होता है और प्यार में इंसान सारी हदें पार कर देता है। ऐसा ही एक वाकया फिर से सामने आया है, जहां एक महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर भाग गई. हैरानी की बात यह है कि महिला के पहले से ही 9 बच्चे हैं। उधर, महिला का पति घर पहुंचा और पत्नी के फरार होने की सूचना पुलिस को दी।
मिली जानकारी के अनुसार मामला सौरिख थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी महिला प्रेम प्रसंग के चलते अपने नौ बच्चे व पति को छोड़ कर एक माह पहले प्रेमी संग फरार हो गई। महिला के पति ने थाना तालग्राम में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लेकिन महिला व उसके प्रेमी का कोई पता न चल सका। उधर महिला के मायके पक्ष के लोग ससुराल वालों पर महिला की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगा कर तहरीर दे रहे हैं।
पति अपनी पत्नी की तलाश में अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक बताया कि महिला के प्रेम प्रसंग के चलते पति व बच्चों को छोड़ कर प्रेमी के साथ फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। जांच में प्रेमी युवक थाना सौरिख क्षेत्र होने के साक्ष्य मिले हैं। दोनों की बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़े-Sahara India : सहारा इंडिया के सभी निवेशकों को आ गई खुशखबरी,आ गया पैसा,ऐसे करे चेक
ये भी पढ़े-Sahara India : सहारा निवेशकों का बड़ा अपडेट,इन लोगों के खाते में आ गया पैसा,जल्दी करें चेक