Singrauli News : कौन से बजट से उत्सव मनाएगा नगर निगम….कमिश्नर साहब..?

नगर उत्सव के नाम पर लाखों रुपए खर्च करेगा नगर निगम विकास कार्य के लिए नहीं है कोई पैसा….
मनोरंजन के सहारे नगर निगम का विकाश… पैसे का बंदरबांट करने में लगे नगर निगम के अधिकारी…
सिंगरौली।। पहले जिला प्रशासन के द्वारा सिंगरौली महोत्सव के नाम पर लाखों रुपए खर्च करके बर्बाद कर दिए गए जिसका आनंद सिंगरौली वासी भी नहीं ले सके… लेकिन जिला प्रशासन ने चहते ठेकेदार को लाखों रुपए का काम दे दिया….. जिला प्रशासन के बाद अब नगर निगम पैसे का बंदरबांट करने में लग गया है।
नगर उत्सव के आड़ में कवि सम्मेलन के नाम पर लाखों का होगा बंदरबांट
नगर निगम के पास विकास कार्य करने के लिए बजट नहीं है लेकिन कवि सम्मेलन कराने के लिए लाखों रुपए खर्च करने के लिए पैसे कमिश्नर एवं नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों को मिल गया वहीं भाजपा के इशारे पर काम कर रहे निगम के अधिकारी कर्मचारी क्षेत्र के विकास कार्यों पर पैसे ना खर्च करके कमीशन खोरी जैसे कार्यों में सम्मिलित रहते हैं।
नगर निगम के प्रथम नागरिक महापौर को बना दिया गया विशिष्ट अतिथि
नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों के दोगले व्यवहार पर नजर डाले तो नगर उत्सव के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिंगरौली मेयर को होना चाहिए लेकिन भाजपा के इशारे पर काम कर रहे निगम के अधिकारियों ने मिलकर सांसद रीती पाठक को मुख्य अतिथि बना दिया जिसको लेकर कमिश्नर एवं अधिकारियों की किरकिरी हो रही है।
सिंगरौली महोत्सव के बाद नगर उत्सव में पैसे की बर्बादी
सिंगरौली जिला प्रशासन के द्वारा सिंगरौली महोत्सव के नाम पर लाखों रुपए बर्बाद किया गया सिंगरौली महोत्सव मना कर सिंगरौली कुछ भी हासिल नहीं कर सका ठीक उसी तर्ज पर अब नगर निगम नगर उत्सव के नाम पर कवि सम्मेलन की आड़ में लाखों रुपए का बंदरबांट करने जा रही है… अपने चहेते ठेकेदारों को काम देकर सहित क्षेत्र में विकास कार्यों पर रोक लगाकर लाखों रुपए खर्च करके कवि सम्मेलन के नाम पर कई लाख रुपए बंदरबांट पर नजर अधिकारी कर्मचारी टिकाए हुए हैं।
शहर का नहीं हुआ विकास नगर निगम मना रहा नगर उत्सव
नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों की भ्रष्टाचार के कारण शहर का विकास कार्य नहीं हो सका। शहर में ना तो स्वछता अच्छी है,ना ही रोड अच्छी… सरकारी योजनाओं में कमीशन खोरी में नंबर वन नगर निगम सिंगरौली नगर उत्सव मनाने की तैयारी में है।
घोटालों की नहीं हुई जांच… क्या इसी लिए मनाया जा रहा नगर उत्सव
सरकार के द्वारा गरीबों को आवास,पानी, रोड, जमीन,आदि सहित कई योजनाएं ऐसी हैं जो गरीबों को मिलनी चाहिए लेकिन नगर निगम के अधिकारी लाखों रुपए लेकर योजनाओं को बेच दिए और अभी तक भ्रष्टाचार की जांच नहीं हो सकी। इसीलिए लगता है नगर निगम उत्सव मनाने की तैयारी में है।।
शेष अगले अंक में…
नगर उत्सव के लिए कहां से पैसा आया कमिश्नर साहब…. कितने में खरीदे गए कवि?
ये भी पढ़े-Singrauli News: कांग्रेस प्रवक्ता शिवम शुक्ला भाजपा में हुए शामिल
ये भी पढ़े-Light weight earrings: डेली वियर के लिए महिलाओ पर खूब जचेंगे ये लाइट वेट झुमका