Top story

Chanakya Niti : शादी से पहले लड़के लड़की की ये बातें जरूर जान ले वरना…

Chanakya Niti: कहा जाता है कि एक अच्छा जीवनसाथी जीवन में खुशियां ला सकता है। अगर आप भी लाइफ पार्टनर चुनने की तैयारी कर रहे हैं तो आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

इस समय देश में शादियों का सीजन चल रहा है और शादियां जोरों पर हो रही हैं। ऐसे में अगर आप भी शादी करने जा रहे हैं या शादी करने का प्लान कर रहे हैं तो यह आपके लिए एक जरूरी खबर है। आचार्य चाणक्य के अनुसार हर लड़के को शादी से पहले लड़की के बारे में चार जरूरी बातें पता होनी चाहिए।

दरअसल शादी करना हर किसी के लिए बेहद खास होता है और हर कोई चाहता है कि उसके लाइफ में एक ऐसा इंसान आए जो उसे हर तरह का प्यार दे सके और उसका ख्याल रख सके। कहते हैं कि एक अच्छा जीवनसाथी जीवन में खुशियां ला सकता है। अगर आप भी जीवनसाथी चुनने की तैयारी में हैं तो आचार्य चाणक्य के मुताबिक आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए।

कई लोग ऐसे होते हैं कि शादी के बाद उनकी जिंदगी और खुशनुमा होती है मगर कई लोगों की शादी के बाद उनके बीच विवाद बढ़ने लगते हैं। कई बार इंसान के आकर्षण के पीछे हम बाकी सारी चीजें छोड़ देते हैं और उससे शादी कर लेते हैं। हम उस इंसान के अंदरूनी चीजों को समझ भी नहीं पाते। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में एक ऐसा ही श्लोक बताया है जिसके माध्यम से बताया गया है कि शादी या प्रेम से पहले अपने पार्टनर में कुछ बातों को जरूर परख लें।

वरयेत् कुलजां प्राज्ञो विरूपामपि कन्यकाम्।
रूपशीलां न नीचस्य विवाह: सदृशे कुले।।

उपरोक्त श्लोक के मुताबिक चाणक्य नीति के इस श्लोक में बताया गया है कि इंसान को विवाह से पहले पार्टनर चुनते समय उसके शरीर के बजाय गुणों को देखना चाहिए।

चाणक्य नीति के मुताबिक पुरुषों को सुंदर स्त्री के पीछे नहीं भागना चाहिए। आचार्य चाणक्य के मुताबिक पत्नी अगर गुणवान हो तो विपत्ती के समय भी परिवार संभाले रखती है।

आचार्य चाणक्य के मुताबिक, एक स्त्री में बाहरी सुंदरता से ज्यादा मन की सुंदरता होनी चाहिए। साथ ही उसमें धैर्य होना चाहिए।
चाणक्य नीति के अनुसार, धर्म-कर्म में विश्वास रखने वाला इंसान मर्यादित होता है। इसलिए विवाह से पहले ये जान लेना चाहिए कि उन्हें धर्म-कर्म में कितनी आस्था है।

आचार्य चाणक्य के गुस्सा सबसे बड़ा दुश्मन होता है। चाणक्य का कहना है कि जिस स्त्री को बहुत गुस्सा आता हो वो परिवार को कभी सुखी नहीं रख सकती।

ये भी पढ़े-Gas Cylinder Rate : एलपीजी सिलेंडर का रेट हुआ अचानक धड़ाम,देखिए आज का ताजा रेट

ये भी पढ़े-Old Coin Sell : आपके पास ये सिक्का है तो मिलेंगे लाखों रुपए बस करना होगा यह काम

यह पोस्ट आपको कैसा लगा ?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

नई ताक़त न्यूज़

देश का तेजी से बढ़ता विश्वसनीय दैनिक न्यूज़ पोर्टल। http://naitaaqat.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker