breakingभाजपामध्यप्रदेशराजनीति

सोशल मीडिया पर बोलबाला, प्रहलाद पटेल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई..

MP Politics:  आप सभी को यह बता दे की MP की राजनीति में शुक्रवार को एक अफवाह ने राजनीतिक  (political)माहौल गर्म कर दिया है , केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल (Union Minister Prahlad Patel) को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष  (State President of BJP)बनाए जाने की खबर तेजी से फैली. बाद में पटेल को इससे इनकार करना पड़ा.., तो आइए जानते है कितनी सचाई है इस बात में निचे..

 

गूगल फोटो
सोशल मीडिया पर बोलबाला, प्रहलाद पटेल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई..

 

इस मुलाकात के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया था।

मध्य प्रदेश की राजनीति में शुक्रवार दोपहर उथल-पुथल मची रही, भाजपा मुख्यालय में फोन की घंटी बजी। कोई सेवनी से तो कोई श्योपुर से। हर तरफ कार्यकर्ताओं के बीच यही चर्चा क्या वीडी शर्मा की जगह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल (Union Minister Prahlad Patel)को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष  (State President of BJP)बनाया गया है? सोशल मीडिया पर कई लोगों ने बधाई संदेश भेजना शुरू कर दिया।, लेकिन शाम को यह खबर अफवाह साबित हुई

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष बनने के दावे को खारिज किया. उन्होंने कहा कि यह सब काल्पनिक है। गढ़ा हुआ है। प्रह्लाद ने कहा कि वे अभी जबलपुर में हैं। यहां से वह 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेने दिल्ली जा रहे हैं।

अटकलें क्यों?

मध्य प्रदेश सरकार में सागर जिले से आए गोविंद राजपूत, भूपेंद्र सिंह और गोपाल भार्गव का मामला सामने आया था. इसके बाद बुधवार को प्रह्लाद पटेल केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के साथ अचानक विशेष विमान से भोपाल पहुंचे और शिवराज सिंह चौहान से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे. तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि कोई बड़ी राजनीतिक घटना होने वाली है। तब शुक्रवार को भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में भाजपा की बड़ी बैठक चल रही थी, जिसमें प्रह्लाद पटेल मौजूद नहीं थे. इसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, हितानंद शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. फिर खबर फैली कि पटेल प्रदेश अध्यक्ष बन रहे हैं।

पटेल लोधी समाज के बड़े नेता और उमा भारती के करीबी हैं

प्रह्लाद पटेल 2021 से भारत के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति राज्य मंत्री हैं। इससे पहले उन्हें 2019 में संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया था। वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में कोयला राज्य मंत्री रह चुके हैं। प्रह्लाद लोधी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और इस पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। उन्हें उमा भारती का करीबी माना जाता है जो इसी समुदाय से आती हैं। प्रह्लाद पहली बार 1989 में 9वीं लोकसभा के लिए चुने गए और 1996 में 11वीं लोकसभा के लिए, 1999 में बालाघाट से 13वीं लोकसभा के लिए, 2014 में दमोह से 16वीं लोकसभा के लिए और 2019 में 17वीं लोकसभा के लिए चुने गए।

यह भी देखे:Bank Holidays : अब केवल 5 दिन ही खुलेंगे बैंक,जानिए क्यों

यह भी देखे: Hero Splendor Bike: हीरो स्प्लेंडर बाइक के दामो में आई भारी गिरावट

यह पोस्ट आपको कैसा लगा ?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

नई ताक़त न्यूज़

देश का तेजी से बढ़ता विश्वसनीय दैनिक न्यूज़ पोर्टल। http://naitaaqat.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker