Chanakya Niti: आपके घर में भी होती है ये घटनाएं,तो हो जाइये सावधान,हो सकते है कंगाल

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आम जीवन से जुड़ी कई बातें बताई गई हैं। वहीं, नीति शास्त्र में आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी घटनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी है जो बार-बार और जल्द ही होने वाली भयंकर दरिद्रता की ओर इशारा कर रही हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार इन घटनाओं को नजरअंदाज करना जीवन की सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है,तो आइये जानते है क्या है वो घटनाएं-
तुसली का पौधा सूख रहा है
घर में तुलसी के पौधों का सूखना अशुभता का संकेत होता है। ऐसा माना जाता है कि अगर तुलसी का पौधा पानी देने के बाद भी सूखने लगे तो यह न सिर्फ घर में नकारात्मक शक्तियों के प्रवेश का संकेत है, बल्कि यह आपके आर्थिक तंगी का भी संकेत है। ऐसे में इसे नजरअंदाज करना बाद में आपको भारी पड़ सकता है।
घर में झगड़े होना
हर घर में छोटी-छोटी मोतियों की लड़ाई होती रहती है। लेकिन अगर घर में आए दिन किसी से लड़ाई-झगड़ा या बहस होती रहती है तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में जल्द ही आर्थिक तंगी शुरू होने वाली है। ऐसे में कोशिश करें कि झगड़ा न हो और अगर हो भी जाए तो उसे जल्द से जल्द सुलझा लें।
कांच टूटना
कांच टूटने जैसी घटनाओं को धार्मिक दृष्टि से अशुभ माना जाता है। वहीं, चाणक्य नीति में इसे आर्थिक नुकसान से जोड़ा गया है। आचार्य चाणक्य के अनुसार घर में एक बार शीशा टूट जाना भले ही साधारण बात हो लेकिन अगर किसी दिन ऐसा हो कि किसी कारणवश शीशा टूट जाए तो यह आर्थिक परेशानी का सूचक है।
पूजा में विघ्न
घर में पूजा-पाठ का माहौल होना बहुत जरूरी है। क्योंकि पूजा-पाठ करने से घर में पवित्रता स्थापित होती है, जिससे नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं कर पाती हैं। लेकिन अगर घर में पूजा पाठ नहीं होता है या फिर पूजा पाठ या किसी धार्मिक कार्य में बार-बार रुकावटें आती हैं तो इसका मतलब है कि जल्द ही आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़े:Chanakya Niti:आसानी से पता किया जा सकता है किसी व्यक्ति का स्वभाव,जानें
यह भी पढ़े:Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल कि कीमत में आया बड़ा बदलाव, देखे आज का नया रेट