History

Mughal History:कौन था मुग़ल शासक का सबसे अत्याचारी बादशाह,जानें

Mughal History: दिल्ली (Delhi) में औरंगजेब रोड का नाम बदलने पर राजनीति गरमा गई है. Aurangzeb Road का नाम अब पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम (A P J Abdul Kalam) के नाम पर रखा गया है। इसके साथ ही इसका विरोध भी शुरू हो गया है. औरंगजेब का शासनकाल मुगल शासकों में सबसे खराब था। इतिहासकारों का कहना है कि औरंगजेब क्रूर शासक के साथ हिंदू विरोधी था,तो आइये आज हम जानते हैं मुग़ल के अत्याचार के बारे में-

 

अबुल मुजफ्फर मुहिउद्दीन मुहम्मद औरंगजेब आलमगीर (Abul Muzaffar Muhiuddin Muhammad Aurangzeb Alamgir) (यह उसका पूरा नाम था) भारत का छठा मुगल शासक था। उसने अकबर के बाद सबसे लंबे समय (1658 से 1707 तक, 50 वर्ष) तक हिंदुस्तान पर शासन किया। इतिहासकारों का कहना है कि औरंगजेब ने अपने शासनकाल के दौरान भारत के लोगों पर सबसे क्रूर अत्याचार किए। उसने अपना शासन इस्लाम के आधार पर बनाया और धार्मिक स्थानों पर कर लगाया। इसके साथ ही उन्होंने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार मनाए जाने वाले त्योहारों पर भी प्रतिबंध लगा दिया। कुछ इतिहासकारों का कहना है कि ब्रिटिश शासन के दौरान मुगल शासकों के इतिहास की गलत व्याख्या की गई। जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा। उनका कहना है कि अगर औरंगजेब ने जबरन हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराया तो फिर वहां क्यों उसकी सेना में हिन्दू सैनिक अधिक थे।
औरंगजेब बहुत क्रूर था

इस मुगल बादशाह के बारे में यह भी कहा जाता है कि वह बहुत क्रूर था। वह लोगों पर अत्याचार करता था. उसने अपने पिता शाहजहाँ को राजगद्दी हथियाने के आरोप में कैद कर लिया। बड़े भाई मारे गये। उसने पुनः हिंदुओं पर जजिया कर लगा दिया। जजिया कर एक प्रकार का कर था जो केवल हिंदुओं को देना होता था।

यह भी पढ़े:Chanakya Niti: आपके घर में भी होती है ये घटनाएं,तो हो जाइये सावधान,हो सकते है कंगाल

यह भी पढ़े:Chanakya Niti:आसानी से पता किया जा सकता है किसी व्यक्ति का स्वभाव,जानें

यह पोस्ट आपको कैसा लगा ?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker