Mahindra XUV 400 EV: सुर्खियाँ बिखेरने आ गयी है महेंद्र की XUV 400 EV जो देगी 456 किमी की रेंज!

Mahindra XUV 400 EV Discount Offer September 2023: भारत(India) में इन दिनों इलेक्ट्रिक वाहनों(electric vehicles) की मांग काफी बढ़ गई है, जो पेट्रोल(petrol) की लागत बचाने के साथ-साथ अच्छी रेंज भी प्रदान करती है। तो अगर आप इलेक्ट्रिक कार(Electric car) खरीदने की सोच रहे हैं तो महिंद्रा(Mahindra) की XUV 400 EV एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है-
महिंद्रा(Mahindra) कंपनी इस इलेक्ट्रिक एक्सयूवी(Electric XUV) पर 1 लाख 25 हजार रुपये तक का भारी डिस्काउंट(discount) दे रही है, आपको बता दें कि कंपनी ने कहा कि यह डिस्काउंट 30 सितंबर 2023 तक वैध है।
महिंद्रा एक्सयूवी 400 में 34.5 किलोवाट की लिथियम आयरन बैटरी मिलती है। वहीं, इस कार के टॉप वेरिएंट में 39.4 KW का बैटरी पैक मिलता है, जबकि इस XUV में 3.3 KW और 7.2 KW के दो चार्जिंग विकल्प भी मिलते हैं।
कंपनी का दावा है कि XUV 400 सिंगल चार्ज में 375 किमी की रेंज देती है, जबकि इसकी टॉप वेरिएंट कार सिंगल चार्ज में 456 किमी की दूरी तय करने में सक्षम है। दोनों वेरिएंट 150 PS की पावर और 310 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम हैं, जबकि कंपनी ने 1 साल के भीतर XUV 400 की 20,000 यूनिट्स बेची हैं।
Mahindra XUV 400 ईवी बैटरी और पावर-
अब अगर हम इस नई महिंद्रा एक्सयूवी के पावरट्रेन की बात करें तो इसमें कंपनी ने आपको 39.5 kWh क्षमता का लिथियम आयन बैटरी पैक लगाया है। जिसके साथ ही इसमें पीएमएस तकनीक आधारित मोटर भी जोड़ी गई है। और यह मोटर 149.5 PS की अधिकतम पावर और 310 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। और इसके साथ ही इसमें दिया गया बैटरी पैक वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ भी है। और बता दें कि इस बैटरी को IP67 सर्टिफिकेट भी मिल चुका है।
Mahindra XUV 400 ईवी रेंज और स्पीड-
अब इसकी रेंज की बात करें तो इस एसयूवी की रेंज को लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर आपको 456 किमी तक की रेंज देती है। और इस रेंज के साथ आपको 150 किमी/घंटा तक की टॉप स्पीड भी मिलती है।
वहीं इस XUV 400 EV की स्पीड को लेकर कंपनी का दावा है कि यह एसयूवी महज चार सेकेंड में 0 से 60Km/घंटा और 8.3 सेकेंड में 0 से 100Km/घंटा की स्पीड आराम से हासिल करने में सक्षम है।
Mahindra XUV 400 ईवी आयाम-
आपको बता दें कि महिंद्रा ने इस ई-एसयूवी को स्पोर्टी लुक और फील दिया है और इसे बाजार में सबसे चौड़ी सी-सेगमेंट एसयूवी भी बनाया है। और इस नई ईवी की लंबाई 4200 मिमी, चौड़ाई 1821 मिमी और व्हीलबेस 2600 मिमी है। वहीं, इतने लंबे व्हीलबेस के कारण इस एसयूवी में आपको 378 लीटर का बूट स्पेस भी मिलता है। जिसे 418 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है.
Mahindra XUV 400 ईवी रंग(color)-
वहीं, महिंद्रा ने XUV400 EV को पांच कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है, जिसमें सैटिन कॉपर फिनिश वेरिएंट आपको डुअल टोन रूफ का विकल्प देता है। अन्य रंगों में एवरेस्ट व्हाइट कलर, गैलेक्सी ग्रे कलर, नेपोली ब्लैक इनफिनिटी ब्लू कलर और आर्कटिक ब्लू कलर शामिल हैं।
Mahindra XUV 400 ईवी के फीचर्स-
अब अगर महिंद्रा एक्सयूवी 400 ईवी के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इसमें आपको इलेक्ट्रिक सनरूफ, 17 इंच अलॉय व्हील, रेन सेंसिंग वाइपर, स्मार्ट वॉच कनेक्टिविटी, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रेन सेंसिंग वाइपर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें:-लड़कों के दिलों पर राज करने के लिए सिर्फ 48 हजार रुपये में घर ले जाएं नई चमकदार ऑल्टो, माइलेज और फीचर्स
यह भी पढ़ें:-Agricullture idea : मुली की खेती करने के लिए ये अपनाये शानदार तरीका लाखो रूपए होगें आपके जेब में
यह भी पढ़ें:-MP Weather: कई जिलो में बिजली गिरने और भारी बारिश का अलर्ट, जाने अपने जिले का हाल