Chanakya Niti: ऐसे लोग जीवन में कभी नही बनते अमीर,हमेसा करना पड़ता है दिक्कतों का सामना

Chanakya Niti:आचार्य चाणक्य ने सफलता के कई राज बताये है, इनको अपना कर आप किसी भी मुकाम पर पहुँच सकते है,आचार्य चाणक्य को कौटिल्य और विष्णुगुप्त के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अखण्ड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके लिए उन्हें भारत का कौटिल्य कहा जाता है। मौर्य साम्राज्य के प्रणेता आचार्य चाणक्य अपनी महत्वपूर्ण कृति नीति शास्त्र के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं। उन्होंने नीति शास्त्र के पांचवें अध्याय में विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि 3 तरह के लोग अपने जीवन में कभी अमीर नहीं बनते। तो आइये जानते है चाणक्य की निति-
निंदा करना
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि निंदा कोई शास्त्र सम्मत कार्य नहीं है। इससे न केवल समय की बर्बादी होती है बल्कि शास्त्र विरुद्ध भी कार्य होता है। विशेषकर ब्राह्मणों और विद्वानों की निंदा तो भूलकर भी न करें। ऐसा करने से उन्हें शास्त्रों का ज्ञान प्राप्त नहीं होता है। साथ ही वह ईश्वर की कृपा से भी वंचित रह जाता है। इसकी निंदा करने में अपना समय बर्बाद मत करो।
शास्त्रों को न मानना
विनय विद्या से आता है। विनय से पात्रता आती है, योग्यता से धन आता है और धन से धर्म आता है। धार्मिक व्यक्ति सदैव सुखी रहता है। अत: शास्त्रों की अवहेलना करने वाला व्यक्ति कभी धनवान नहीं बन सकता। ऐसे लोगों को मानसिक विकार के कारण जीवन भर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
अपमान करना
अक्सर लोग शांत, गंभीर और धैर्यवान पुरुषों का अपमान करने से नहीं चूकते। शास्त्रों में ऐसा करना वर्जित है। शांत और गंभीर योगी को लोग पाखंडी कहते हैं। वे उनका अपमान करते हैं. ऐसे लोगों को कभी भी ईश्वर की कृपा प्राप्त नहीं होती है। साथ ही जीवन भर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
यह भी पढ़े:Funny Jokes:एकबार ‘आलू’ की शादी ‘ पत्ता गोभी ‘ से हो गई…..
यह भी पढ़े:Funny Jokes:टीचर छात्रों से – कांटे भरे रास्तों पर आपका साथ कौन देगा….