मध्यप्रदेशराजनीति

MP News : जन आक्रोश यात्रा जारी है 230 सिटो को करेगी कभर , जाने पूरी खबर

जन आक्रोश यात्रा का रोडमैप जारी: MP के 230 विधानसभाओं (Assemblies)को करेगी कवर, कमलनाथ (Kamalnath) बोले- जनता को सावधान करने निकाल रहे यात्रा, सुरजेवाला (Surjewala) ने कहा- भारत सनातन धर्म का देश

शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन से जन आक्रोश यात्रा निकालेगी। पीसीसी चीफ कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने इस यात्रा का रोडमैप जारी कर दिया है।

इसके साथ ही यात्रा का थीम सॉन्ग ‘चलो चलो कांग्रेस के साथ चलो’ भी लॉन्च किया गया है। यह यात्रा प्रदेश के 230 विधानसभाओं में 15 दिन तक 11 हजार 400 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

प्रदेश कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा कुल 11400 किलोमीटर का सफर तय करेगी। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह 1600 किलोमीटर, अरुण यादव 1700, जीतू पटवारी 1700, कमलेश्वर 1800, कमलेश्वर पटेल 1700, सुरेश पचौरी 1400, अजय सिंह 1400 किलोमीटर की यात्रा निकालेंगे।

सुरजेवाला के बयान पर भाजपा का पलटवार: उमा भारती ने की निंदा, कहा- जरा टिकट तो घोषित करिए, फिर देखिए कांग्रेस में ही किस तरह जूते बजेंगे

प्रभारी बोले- भाजपा की विदाई तय

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि आज प्रदेश की जनता कमलनाथ के साथ है। कमलनाथ ने 15 महीने की सरकार में 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ेगी वैसे-वैसे भाजपा की विदाई तय होगी।

कमलनाथ ने भाजपा का बताया चार रूप

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश बीजेपी के चार रूप है। मिलावटी भाजपा, दिखावटी भाजपा, सजावटी भाजपा और बनावटी भाजपा। इतनी भीड़ दिल्ली से क्यों आ रही है, मुख्यमंत्री के नाम पर वोट मांगने पर शर्म आ रही है।

जनता की लड़ाई लड़ रहे- PCC चीफ

कमलनाथ ने कहा कि जनता को सावधान करने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। हम हमारे लिए नहीं जनता की लड़ाई लड़ रहे है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश मे हर विभाग में घोटाला है। भर्ती घोटाला, खाद बीज, राशन की दुकान हर जगह घोटाला है।एमपी के मतदाताओं पर विश्वास है की सच्चाई का साथ देंगे।

भारत सनातन धर्म का देश

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भारत सनातन देश था, है और हमेशा रहेगा। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि भारत सनातन धर्म का देश है। मैं धर्मिक कार्यक्रम करवाता हूं तो इनके पेट मे दर्द हो जाता है। असली बात को छुपाने के लिए ये ध्यान भटकाने का काम करते है।

यह भी पढ़े : Health Tips : जाने खीरा खाने के क्या है अद्भुत फायदे

यह भी पढ़े : Gold Mangalsutra Designs:तीज के मौके पर पति अपने पत्नी को गिफ्ट कर सकते है,लेटेस्ट डिजाइन की ये मंगलसूत्र

यह भी पढ़े : Health tips : सेब खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें नहीं तो हो सकते है और भी कमजोर

 

 

यह पोस्ट आपको कैसा लगा ?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker