Funny Jokes:बच्चा- सर जी लोग हिंदी या इंग्लिश में ही बात करते है। गणित में क्यों नहीं…टीचर- ज्यादा 3-5 न कर….

Funny Jokes: जब आप हंसते हैं, तो हमारा मन खुश होता है और हम सकारात्मक सोचते हैं, हंसने के लिए एक खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, जब मन करता है, हँस लेना चाहिए, आज हम आपको ऐसे Funny Jokes सुनाएँगे जो आपको हंसने के लिए मजबूर कर देंगे-
छोटा बच्चा पड़ोस के घर गया
बच्चा – आंटी जी मम्मी ने कहा है कि एक
कटोरी चीनी दे दो
आंटी हंसते हुए- हां रुक देती हूं, और क्या कहा तेरी मम्मी ने
बच्चा- मम्मी ने कहा कि अगर वह चुड़ैल ना दे तो पास वाली चुड़ैल से ले आना
लड़का- यार तुम लड़कियां इतनी सुंदर कैसे होती हो?
लड़की- दरअसल, भगवान ने हमें अपने हाथों से बनाया था.
लड़का- अरे, जैसे हमें तो नेट से डाउनलोड किया है…
खाने में बाल मिलने पर पति अपनी खूबसूरत पत्नी से रोमांटिक अंदाज में बोला…
पति- सजनी, जानेमन जुल्फों को संभाल लिया करो,
पत्नी- शर्माते हुए, आप भी न…
पति- ज्यादा इतराने की जरूरत नहीं है। अगली बार खाने में बाल मिला, तो मां कसम, सौतन ले आऊंगा।
महिला डॉक्टर- जब तुम परेशान होते हो तो क्या करते हो?
गोलू- जी मंदिर चला जाता हूं
महिला डॉक्टर- बहुत अच्छा करते हो, ध्यान लगाते हो न वहां?
गोलू- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं,
फिर उन लोगों को परेशान होते हुए देखता हूं।
बच्चा- सर जी लोग हिंदी या इंग्लिश में ही बात करते है। गणित में क्यों नहीं ?
टीचर- ज्यादा 3-5 न कर, 9-2-11 हो जा, वरना 5-7 खीच के दूंगा,
6 के 36 नजर आयेंगे और 32 के 32 बहार आ जायेंगे।
बच्चा, बस सर हिंदी और इंग्लिश ही ठीक है। गणित वाकई खौफनाक सब्जेक्ट है।
यह भी पढ़े:Funny Jokes:टीटू- यार आज बहुत दुखी हूं…
यह भी पढ़े:Funny Jokes: संता- तेरे घर से हमेशा हंसने की आवाज आती है…..
यह भी पढ़े:Funny Jokes:दो दोस्तों की धमाकेदार बातचीत…