Weather

MP Weather: बदल रहा मौसम का मिजाज,तापमान में आएगी गिरावट, बढ़ने लगेगी ठंड, जानें मौसम का हाल

MP Weather: दशहरे के आते ही मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव भी आ गया है, पिछले 24 घंटे में तापमान की काफी गिरावट देखी गई है, इससे मौसम में थोड़ा बदलाव आ रहा है, दिन में तापमान तो तेज रहता है, लेकिन रात में हल्की सर्द होती है, इससे जल्द ही ठंड बढ़ने की काफी आसार हैं-

 

MP मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में सक्रिय पश्चिम विक्षोभ के असर से जबलपुर सहित आस-पास के क्षेत्र में ठंड का असर कम है।वही प्रति चक्रवात के प्रभाव के कारण हवाओं का रुख उत्तरी नहीं हो रहा है और तापमान में गिरावट नहीं हो रही है।शनिवार रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के आसपास सक्रिय होगा। उसके प्रभाव से दिन-रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है।गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रतलाम में दर्ज किया गया।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में 3 मौसम प्रणालियां सक्रिय है। उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। इसके अलावा अतिरिक्त मध्य प्रदेश और उससे लगे राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात भी सक्रिय है। साथ ही
हवा का रुख बार-बार बदल रहा है, और दक्षिणी एवं दक्षिण-पश्चिमी हवा चलने के कारण वातावरण में कुछ नमी रहने के कारण राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में आंशिक बादल बने हुए हैं, फिलहाल दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है।

यह भी पढ़े:MP Election 2023: पूर्व बीजेपी विधायक जीतू जिराती ने चुनाव लड़ने से किया इंकार, जानिए वजह

यह भी पढ़े:Interesting GK Question: किस देश में समोसे पर बैन है?

यह भी पढ़े:Vrat Recipe: व्रत में बनाए यह 3 असान रेसिपी जो खाने में लगे बेहद टेस्टी

यह पोस्ट आपको कैसा लगा ?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker