History

Mughal History: मुग़ल शासक के वो बादशाह जिन्होंने छपवाए भगवान राम के सिक्के,जानें

Mughal History: मुगल बादशाह (Mughal Emperor) की अत्याचारी कहानी तो हम सब ने सुनी हैं, इतिहास में मुगलों का काफी जिक्र मिलता है,बादशाह के अत्याचारों का काफी जिक्र मिलता है, भारत में भी कुछ मुगल ने भी राज किया था, उनके कार्य सराहनीय  है, ऐसे में मुगल बादशाह अकबर (Emperor Akbar) जो खुद श्री राम के भक्त थे, जिन्होंने अपने शासन करने से राम के सिक्के (Coins) जारी किए हैं तो आईए जानते हैं उनके बारे में-

 

कहा जाता है कि अकबर एक धर्मनिरपेक्ष राजा थे, जो सबको साथ लेकर चलने की बात करते थे. जिसका प्रमाण अकबर द्वारा जारी भगवान श्री राम के सिक्कों को देखकर ही माना जा सकता है। अकबर द्वारा जारी सिक्कों पर भगवान राम और राम दरबार की तस्वीरें थीं। कहा जाता है कि अकबर के शासनकाल में पूजा-पाठ करने और धार्मिक स्थल बनाने की पूरी आजादी थी। अकबर ने अपने शासनकाल के दौरान कई हिंदू मंदिरों के निर्माण की अनुमति दी। इतना ही नहीं, अकबर ने कई हिंदू मंदिरों का भी विकास कराया।

सिक्के कब जारी किये गये थे?

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, सम्राट अकबर ने 1604-1605 में भगवान श्री राम की छवि वाले सिक्के जारी किए थे। अकबर ने यह कदम हिंदू देवी-देवताओं के सम्मान में उठाया था। भले ही इस्लाम में ऐसा करना पाप है, अकबर धर्मनिरपेक्षता में विश्वास करते थे, इसलिए उन्होंने अपने शासनकाल के दौरान भगवान राम के सिक्के जारी किए। अकबर द्वारा जारी सिक्कों में भगवान राम और सीता को दर्शाया गया था, भगवान राम धनुष और तीर के साथ खड़े थे। इन सिक्कों पर उर्दू या अरबी भाषा में राम सिया लिखा हुआ था। सबसे बड़ी बात यह है कि अकबर ने ये सिक्के सोने और चांदी में जारी किए थे। हालाँकि, अकबर की मृत्यु के बाद ये सिक्के बंद कर दिए गए।

कथित तौर पर अकबर ने 1604-05 में दो प्रकार के सोने और चांदी के सिक्के, ए और बी, जारी किए थे। राम दरबार आईपी सिक्कों में बनाया गया था। ऐसा था अकबर का हिंदू प्रेम और उसका शासनकाल।

यह भी पढ़े:Chankya Niti: तुरंत ही छोड़ दे ये बुरी आदतें, वरना माँ लक्ष्मी हो जायेगीं नाराज

यह भी पढ़े:Singrauli News: टिकट वितरण के साथ ही उभरने लगे बागी सुर

यह भी पढ़े:Mehndi Designs: फिंगर मेहंदी डिजाईन कलेक्शन

यह पोस्ट आपको कैसा लगा ?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker