दिवाली के पूर्व योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा गिफ्ट, महंगाई भत्ता 4% DA बढाया और 7000 रुपए बोनस

DA Hike: बता दे कि योगी सरकार ने दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश राज्य के श्रमिकों को बड़ा तोहफा देने जा रही है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों की तरह चार फीसदी महंगाई भत्ता देने की तैयारी कर रहे हैं, पढ़े पूरी खबर-
सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बोनस भी देने की योजना बनाई है। यूपी सरकार दिवाली से पहले महंगाई भत्ते और बोनस घोषित कर सकती है। सभी शिक्षक और राज्य कर्मचारियों को बढ़ी हुई दरों पर महंगाई भत्ता मिलेगा, और अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस मिलेगा।
इससे राज्य को मासिक 300 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। मिली जानकारी के अनुसार बोनस की अधिकतम राशि सात हजार रुपये हो सकती है। यानी, अराजपत्रित कर्मचारियों को अधिकतम 7000 रुपये का बोनस मिल सकता है। हम आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में लगभग 14.82 लाख अराजपत्रित कर्मचारी हैं।
वहीं, केंद्रीय सरकार ने कर्मचारियों को चार फीसदी महंगाई भत्ता देने की घोषणा की है। योगी सरकार इस बार राज्य कर्मचारियों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ता देगी। महंगाई भत्ता घोषित होने से राज्य कर्मचारियों का DA 42% से 46% हो जाएगा। 10 लाख सरकारी कर्मचारियों, आठ लाख शिक्षकों और पेंशनभोगियों को डीए बढ़ोतरी से लाभ होगा।
DA Hike: खुशखबरी! रेलवे बोर्ड ने दिवाली से पहले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाया