Top story

Chanakya Niti: इन लोगों से हमेशा बनाए रहे दूरी, वरना आपको भी हो सकती है परेशानी

Chanakya Niti: आचार्य  चाणक्य एक महान सलाहकार और महान रणनीतिकार थे, उन्हें वेदों का पुराणों का संपूर्ण ज्ञान था, इसी आधार पर उन्होंने नीतियां बनाई जो की हमारे जीवन में बहुत काम आती है,आचार्य चाणक्य की नीति को अपनाकर आप अपने काम को और आसान कर सकते हैं, और सफलता पा सकते हैं, तो आईए जानते हैं कौन सी है वह चीज जिसे हमेशा आपको रहना चाहिए दूर-

 

मूर्ख लोगों को ज्ञान न दें

आचार्य चाणक्य के अनुसार मूर्ख शिष्य को उपदेश देने से कोई लाभ नहीं होता। वह वही करता है जो उसे पसंद है। ऐसे लोग अपने सामने किसी की नहीं सुनते और जो लोग किसी की नहीं सुनते वे किसी भी प्रकार के ज्ञान को बर्बाद करने के समान होते हैं। ऐसे लोग हमेशा परेशानियों से घिरे रहते हैं।

ऐसी महिलाओं से दूर रहें

आचार्य चाणक्य के अनुसार जो महिलाएं अपने परिवार को साथ लेकर नहीं चलती हैं। साथ ही वह अपने पति, बच्चों और माता-पिता के बारे में भी नहीं सोचती। ऐसी महिलाओं का समर्थन करने से खुद को भी नुकसान होता है। ऐसी महिलाओं से दूर रहना चाहिए.

ऐसे लोगों से दूर रहें

ऐसे लोग जो सिर्फ पैसे के बारे में सोचते हैं या जिनका धन नष्ट होने की संभावना होती है ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए। ऐसे लोग जरूरी कामों में भी खर्च करने से भागते हैं और अपने पैसे का सही इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं।

उन लोगों से दूर रहें जो हमेशा दुखी रहते हैं

आचार्य चाणक्य के अनुसार हमें ऐसे व्यक्तियों से दूर रहना चाहिए जो हमेशा नकारात्मक मानसिकता रखते हों। जब भी आप उनसे बात करेंगे तो वह समस्याएं गिनाते रहेंगे। इसलिए ऐसे लोगों से हमेशा दूर रहना ही समझदारी है।

यह भी पढ़े:Chanakya Niti: मिश्री की तरह बोले मीठे,सफलता चूमेगी आपका कदम,जानें आचार्य चाणक्य की निति

यह भी पढ़े:Funny Jokes: पिता ( बेटे से ) – देखों बेटे , जुआ नहीं खेलते…..

यह भी पढ़े:Funny Jokes:चाहें कितनी भी अंग्रेजी सीख लो… लेकिन………

यह पोस्ट आपको कैसा लगा ?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker