MP Weather: बदल रहा मौसम का मिजाज,रात में बढ़ रही ठंड, जानें अपने मौसम का हाल

MP Weather: मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, रात में तापमान में काफी गिरावट देखने को मिल रहा है, जिससे में रात ठंड बढ़ रहा है,उमरिया, रीवा, मंडला और छिंदवाड़ा में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। तो आइये जानते है मौसम का हाल-
चार-पांच दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी चार से पांच दिन तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अशफाक हुसैन ने बताया कि मौसम पूरी तरह शुष्क है और धूप निकल रही है. रात के तापमान में गिरावट के कारण दिन के तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हो रही है. चार से पांच दिनों तक मौसम इसी तरह बने रहने की उम्मीद है.
रात का तापमान गिर सकता है
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ इस समय हरियाणा के आसपास ऊपरी हवा में करीब छह किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवात के रूप में बना हुआ है। अधिक ऊंचाई पर होने के कारण इस मौसम प्रणाली का कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता है। दूसरी ओर, ऊपरी स्तर की हवा की दिशा लगातार उत्तरी होती है, जबकि निचले स्तर की हवाएँ पूर्व और उत्तर-पूर्वी होती हैं। इससे तापमान गिर रहा है. यह स्थिति जारी रहेगी. रात का तापमान कुछ और गिर सकता है।
यह भी पढ़े:Mughal History: क्या समलैंगिक थे मुग़ल के ये बादशाह? क्या था उनके गुलाम के साथ उनका रिश्ता, जानें
यह भी पढ़े:Chanakya Niti: इन लोगों से हमेशा बनाए रहे दूरी, वरना आपको भी हो सकती है परेशानी