Isha Ambani Income: जानिए ईशा अम्बानी की इनकम के बारे में

Isha Ambani Income: देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी(Mukesh Ambani) की बेटी ईशा अंबानी अपने महंगे (Expensive) शौक के लिए जानी जाती हैं। एशिया (Asia) की 12 सबसे ताकतवर बिजनेस महिलाओं (Business Women) की लिस्ट (List) में शामिल ईशा अंबानी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। ईशा अंबानी अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल (Luxury Lifestyle) को लेकर अक्सर सुर्खियों (Headlines) में रहती हैं। अच्छा, क्या आप उनके मासिक वेतन के बारे में जानते हैं? अगर नहीं तो आज हम आपको उनकी कुल संपत्ति (Total Assets) के बारे में बताने जा रहे हैं-

रिलायंस ग्रुप में ईशा अंबानी का योगदान-

ईशा अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज में अहम भूमिका निभाती हैं। ईशा अंबानी ने रिलायंस जियो की डिजिटल सेवाओं के विकास में योगदान दिया है और ऑनलाइन फैशन ब्रांड AJIO लॉन्च किया है। ईशा अपने पिता की कंपनी में कई काम संभालती हैं। तो क्या आपने कभी सोचा है कि उनकी मासिक सैलरी कितनी होगी?
ईशा अंबानी का वेतन-

मुकेश अंबानी ने अपने बच्चों की मासिक सैलरी को गुप्त रखा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुमान है कि ईशा अंबानी को हर महीने 35 लाख रुपये सैलरी मिलती है। हालांकि, अंबानी परिवार में किसी और ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
ईशा अंबानी किस कंपनी की मालिक हैं –

ईशा अंबानी की कुल संपत्ति की बात करें तो फोर्ब्स ने 2018 में ईशा अंबानी की संपत्ति 70 मिलियन डॉलर और लगभग 550 करोड़ रुपये आंकी है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत नौकरी से की थी. उनकी पहली नौकरी अमेरिका में मैकिन्से एंड कंपनी में थी। 2014 में ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल और रिलायंस जियो से जुड़ गईं। 2016 में ईशा अंबानी ने फैशन पोर्टल Ajio लॉन्च किया था।
ईशा अंबानी की शादी कब हुई-

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी पीरामल ग्रुप के डायरेक्टर आनंद पीरामल से हुई है। ईशा और आनंद मुंबई के वर्ली में समुद्र के किनारे 450 करोड़ रुपये के आलीशान बंगले गुलिटा में रहते हैं। आनंद पीरामल और ईशा अंबानी अपनी जिंदगी में बेहद खुश हैं….
यह भी पढ़े :Diwali Cleaning Tips: दिवाली की सफाई की शुरुआत इन जगहों से करें, आपका काम आसान हो जाएगा
यह भी पढ़े :Gold Kangan Design: सोने के कंगन की नई डिजाईन
यह भी पढ़े :Peacock Earring: लेटेस्ट पीकॉक झुमका डिजाईन