ElectionHindi Newsकांग्रेसछत्तीसगढ़भाजपाराजनीति

CG Election 2023: छत्‍तीसगढ़ की इन 15 सीटों पर कांटे की टक्कर, 2018 में जाने कितनी हार-जीत का था अंतर

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (chhattisgarh assembly elections) 2018 में छत्तीसगढ़ की 15 सीटें ऐसी थीं जहां जीत का अंतर 5,000 वोटों से कम था। इनमें से कुछ सीटों पर अंतर 1,500 से भी कम था। कोंडागांव सीट (Kondagaon seat) की बात करें तो यहां कांग्रेस के मोहनलाल मरकाम (Mohanlal Markam) ने बीजेपी की पूर्व मंत्री लता उसेंडी को महज 1700 वोटों से हरा दिया.

वही धमतरी की बात करे तो बीजेपी की रंजना साहू कांग्रेस के गुरुमुख सिंह होरा से महज 464 वोटों से जीत गईं. खैरागढ़ में स्व. देवव्रत सिंह ने 870 वोटों से विजयश्री हासिल की. इन सीटों पर चुनावी समीकरण इस बार भी काफी दिलचस्प होने वाला है. यही कारण है कि दोनों दलों के प्रत्याशियों ने अभी से ही मोर्चा संभाल लिया है.

इन विधानसभा सीटों पर पांच हजार से कम मतों से हुई थी जीत

विधानसभा सीट पार्टी जीते प्रत्याशी मतों का अंतर प्रतिद्वंदी प्रत्‍याशी पार्टी
चंद्रपुर कांग्रेस रामकुमार यादव 4418 गीतांजलि पटेल बसपा
कुनकुरी कांग्रेस यूडी मिंज 4293 भरत साई भाजपा
धमतरी भाजपा रंजना साहू 464 गुरूमुख सिंह होरा कांग्रेस
खैरागढ़ जकांछ देवव्रत सिंह 870 कोमल जंघेल भाजपा
कोंडागांव कांग्रेस मोहन मरकाम 1796 लता उसेंडी भाजपा
अकलतरा भाजपा सौरभ सिंह 1854 ऋचा जोगी जकांछ
बलौदाबाजार जकांछ प्रमोद शर्मा 2129 जनक राम वर्मा कांग्रेस
दंतेवाड़ा भाजपा भीमा मंडावी 2172 देवती कर्मा कांग्रेस
जांजगीर-चांपा भाजपा नारायण चंदेल 4188 मोतीलाल देवांगन कांग्रेस
मनेंद्रगढ़ कांग्रेस विनय जायसवाल 4073 श्याम बिहारी जायसवाल भाजपा
पामगढ़ बसपा इंदु बंजारे 3061 गोरेलाल बर्मन कांग्रेस
कोटा जकांछ रेणु जोगी 3026 काशीराम साहू भाजपा
भिलाई नगर कांग्रेस देवेंद्र यादव 2849 प्रेम प्रकाश पाांडेय भाजपा
नारायणपुर कांग्रेस चंदन कश्यप 2647 केदार कश्यप भाजपा
तखतपुर कांग्रेस रश्मि सिंह 2991 संतोष कौशिक जकांछ

 

यह भी पढ़े – MP Election 2023: चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं जेठ और बहू, तीन बार की विधायक को बहू ने दी चुनौती

यह भी  पढ़े- MP Election 2023: बीजेपी को एक बार फिर झटका देते हुए! इस नेता ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान

यह भी पढ़े – Mughal History: वो बादशाह जिसके हुक्म ने भारत को बर्बाद कर दिया

यह पोस्ट आपको कैसा लगा ?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker