Nita Ambani: ये है नीता अंबानी की फिटनेस का राज, यूं ही नहीं दिखती हैं जवां

Nita Ambani: नीता अंबानी (Nita Ambani) जो मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की पत्नी है,साथ-साथ में एक बहुत है, ताकतवर महिला है, नीता 59 की भी उम्र में भी फिट है,उनका चेहरा बहुत ग्लो (Glow) करता और उनकी उम्र बहुत कम लगती है, तो लिए आखिर जानते हैं कि वह खुद को कैसे फिट (Fit) रखती हैं,और उन्होंने अपने बॉडी (Body) का ट्रांसफॉर्म (Transform) कैसे किया,उन्होंने 18 किलो वजन कैसे घटाएं तो आईए जानते हैं उनकी फिटनेस रूटीन (Fitness Routine) के बारे में-

वर्कआउट कभी नहीं छोड़ती
नीता अंबानी के फिट फिगर का राज वर्कआउट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह कभी भी जिम सेशन मिस नहीं करतीं। इसके साथ ही मिसेज अंबानी योगा, स्विमिंग भी करती हैं। जो उन्हें फिगर को टोन करने में मदद करता है। इसके अलावा उन्हें डांस करना भी पसंद है और वह एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर हैं जो शरीर की गतिशीलता को बनाए रखने में मदद करती है।
दिन की शुरुआत चुकंदर के जूस से करें
नीता अंबानी फिट रहने के लिए चुकंदर और नट्स पर निर्भर रहती हैं। नीता अंबानी रोज सुबह चुकंदर का जूस पीती हैं। चुकंदर का जूस ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने से लेकर स्टैमिना बढ़ाने तक हर काम में मदद करता है। इसके साथ ही वह नाश्ते में ड्राई फ्रूट्स लेती हैं। जो पूरी तरह से प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होते हैं।
अंडे की सफेदी का ऑमलेट खाएं
नीता अंबानी के नाश्ते में अंडे का सफेद ऑमलेट भी शामिल होता है। जो प्रोटीन के साथ-साथ अमीनो एसिड और आवश्यक खनिजों से भरपूर है।
दोपहर का भोजन सब्जियों से भरपूर होता है
नीता अंबानी हमेशा दोपहर का खाना हरी सब्जियों से भरपूर खाना पसंद करती हैं। कई बार उनके लंच में वेजिटेबल सूप शामिल होता है जो सेल फंक्शन के लिए बहुत जरूरी होता है।
रात के खाने में अंकुरित अनाज लें
नीता अंबानी का लंच की तरह डिनर भी बेहद हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जिसमें हरी सब्जियों के साथ-साथ अंकुरित अनाज और सूप भी शामिल है. स्वस्थ रहने के लिए रात का खाना हमेशा हल्का और पौष्टिक होना चाहिए। जिससे मेटाबॉलिज्म सिस्टम ठीक और नियंत्रण में रहे। इसके साथ ही नीता अंबानी की वेट लॉस डाइट में फल और डिटॉक्स ड्रिंक भी शामिल हैं।
इस वजह से किया था वेट लूज
नीता अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी को वजन कम करने के लिए प्रेरित करने के लिए वर्कआउट करना और डाइट फॉलो करना शुरू कर दिया। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने कुछ ही महीनों में 18 किलो वजन कम कर लिया। नीता अंबानी की डाइट और फिटनेस रूटीन को जानकर कोई भी मोटिवेट हो सकता है। सख्त दिनचर्या का पालन करके वजन कम करना आसान है। हालाँकि, वह लगातार अपने डाइट प्लान का पालन करती हैं और फिर भी स्लिम और फिट दिखती हैं। जिससे किसी को भी प्रेरणा मिल सकती है.
यह भी पढ़े:Anant Ambani: अनंत अंबानी से जुड़ी पांच गजब की अनसुनी बाते
यह भी पढ़े:Funny Jokes: एक व्यक्ति मंदिर गया…
यह भी पढ़े:Funny Jokes: पत्नी – कल मैंने सपने में तुम्हें पड़ोसन के साथ…