Karwa Chauth 2023: करवा चौथ के दिन जरूर करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगा सुख-सौभाग्य

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है, इस दिन विवाहित महिलाएं व्रत रखती हैं, वह निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है, इस दिन माता करवा की पूजा की जाती है, और चंद्रमा के दर्शन करने के बाद व्रत तोड़ा जाता है, ऐसे में आपको पूजा में कुछ मंत्रों का उच्चारण करके पूजा का फल दुगना प्राप्त हो सकता है तो आईए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में-

करवा चौथ का शुभ मुहूर्त
करवा चौथ व्रत का समय – सुबह 06:36 – रात 08:26 (1 नवंबर 2023)
करवा चौथ का पूजा मुहूर्त – शाम 05.44 बजे – शाम 07.02 बजे (1 नवंबर 2023)
चंद्रोदय का समय – रात्रि 08:26 बजे (1 नवंबर 2023)
करवा चौथ पूजा मंत्र:
व्रत संकल्प मंत्र-
मम सुखसौभाग्य पुत्रपौत्रादि सुस्थिर श्री प्राप्तये करक चतुर्थी व्रतमहं करिष्ये
गणपति पूजा मंत्र-
ॐ श्रीम गम सौभाग्य गणपतये, वर्वर्द सर्वजन्म में वषमान्य नम:
माता पार्वती पूजा मंत्र-
नमः शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभाम्, प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे
करवा दान के लिए मंत्र-
करकं क्षीरसम्पूर्णा तोयपूर्णमथापि वा, ददामि रत्नसंयुक्तं चिरञ्जीवतु मे पतिः,
शिव जी पूजा का मंत्र-
ऊँ अमृतांदाय विदमहे कलारूपाय धीमहि तत्रो सोम: प्रचोदयात
भगवान कार्तिकेय की पूजा का मंत्र-
ॐ षण्मुखाय नमः
चंद्र देव पूजा मंत्र-
देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि मे परमं सुखम, रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि
धनतेरस से यम द्वितीया तक, क्या है दिवाली के 5 दिनों का महत्व? जानें सही डेट
पूजा के नियम
पूजा स्थल को साफ करें और सजाएं.
भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश की मूर्ति स्थापित करें।
पूजा स्थल पर दीपक जलाएं.
देवताओं को जल, फल और फूल चढ़ाएं।
करवा चौथ कथा पढ़ें.
देवी-देवताओं की विधिवत आरती करें।
फिर देवी-देवताओं को सिन्दूर और कुमकुम चढ़ाएं।
पति की लंबी उम्र और समृद्धि के लिए प्रार्थना करें।
यह भी पढ़े:Funny Jokes: ऑपरेटर : आप sharma ji बोल रहे हैं……
यह भी पढ़े:Singrauli Election 2023: असमंजस में मतदाता, सिंगरौली विधानसभा में मजबूत प्रत्याशी की जनता को तलाश