Diwali 2023: ये है दिवाली के साथ मनाये जानें वाले त्योहार, जानिए पूरी डिटेल

Diwali 2023: हिंदू धर्म में दिवाली (Diwali) एक महापर्व है, हिंदू धर्म में कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि से लेकर कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तक दीपावली और अनेक त्यौहार मनाया जाते हैं, जिन्हें पंचमहापर्व (Panchmahaparva) कहां जाता है, दीपावली के आसपास ही अलग-अलग धर्म में अलग-अलग मान्यताओं में अनेक त्यौहार मनाते हैं तो आईए जानते हैं, इसके बारे में-

हिंदू धर्म में दिवाली क्यों मनाई जाती है?
हिंदू धर्म में दिवाली मनाने के पीछे कई कहानियां और मान्यताएं हैं। इनमें सबसे आम मान्यता यह है कि कार्तिक मास की अमावस्या के दिन ही भगवान राम लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे थे। जिनके आगमन पर अयोध्यावासियों ने घी के दीपक जलाकर उनका स्वागत किया। यह भी माना जाता है कि इसी दिन समुद्र मंथन के बाद धन की देवी मां लक्ष्मी प्रकट हुई थीं। कुछ लोगों का मानना है कि दिवाली वह दिन है जब पांडव 12 साल के वनवास के बाद लौटे थे, जबकि कुछ लोग इसे राजा विक्रमादित्य के राज्याभिषेक का दिन मानते हैं।
धनतेरस : 10 नवंबर 2023, शुक्रवार
हनुमान पूजा : 11 नवंबर 2023, शनिवार
नरक चौदस / दीपावली : 12 नवंबर 2023, रविवार
गोवर्धन पूजा / अन्नकूट : 14 नवंबर 2023, मंगलवार
भाई दूज : 15 नवंबर 2023, बुधवार
दिवाली को पंचमहापर्व क्यों कहा जाता है?
जिस दिवाली का लोग पूरे साल इंतजार करते हैं वह एक नहीं बल्कि 5 त्योहार हैं। जिसमें सबसे पहले धनतेरस आती है, जिसमें भगवान धन्वतरि की पूजा का विधान है, उसके बाद चतुर्दशी तिथि को छोटी दिवाली मनाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान कृष्ण ने राक्षस नरकासुर का वध किया था। इसी तरह दिवाली के दिन भगवान गणेश, देवी लक्ष्मी, देवी कुबेर, देवी काली और देवी सरस्वती की पूजा का भी विधान है। चौथे दिन गोवर्धन पूजा और पांचवें दिन भाई दूज मनाया जाता है।
यह भी पढ़े:Hindi News: जंगलों में दिवाली से पहले उल्लुओं को लेकर जारी हुआ अलर्ट, जाने पूरी खबर
यह भी पढ़े:Flipkart Big Diwali Sale 2023: इस दिन से शुरू हो रहा है, फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल,जानें पूरी डिटेल