Chanakya Niti: ऐसे लोगो से रहे दूर, वर्ना पछताएगें सारी उम्र

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य एक नीतिशास्त्र और कूटनीति विशेषज्ञ हैं, आचार्य चाणक्य ने बहुत सारी अच्छी-अच्छी सलाह दी हैं आचार्य चाणक्य ने बताया है, कि कौन सा व्यक्ति है जो आपका दुश्मन है और कौन सा व्यक्ति आपका मित्र है आचार्य चाणक्य नीति में बताया है, कि ऐसे लोगों से आपको तुरंत दूरी बनाना चाहिए ,जिनके अंदर आपको यह गुण देखने को मिलते हैं तो आईए जानते हैं कौन-कौन से हैं वह व्यक्ति-
क्रोधी व्यक्ति
जो व्यक्ति हर वक्त क्रोध करता है। जिसे छोटी-छोटी बात पर आसानी से गुस्सा आ जाता है, वह न सिर्फ खुद के लिए बल्कि दूसरों के लिए भी मुसीबत पैदा कर सकता है। जब इंसान को गुस्सा आता है तो उसे सही और गलत का फर्क नहीं दिखता। क्रोधी पर भरोसा नहीं करना चाहिए और उससे दूर का रिश्ता ही रखना चाहिए।
स्वार्थी इंसान
स्वार्थी इंसान हमेशा अपना फायदा देखता है। वह आपको नुकसान पहुंचाता है। अपने हित को आगे रखने वाले से दूर रहना चाहिए। जब मुसीबत होगी तो वह मुश्किल बढ़ा सकता है। ये लोग कभी किसी की जरूरत पर काम नहीं आते।थ
झूठे लोग
जो लोग बात-बात पर झूठ बोलते हैं। अपना काम बनाने के लिए झूठ बोलने से नहीं चूकते। वे लोग आपको कभी भी धोखा दे सकते हैं। इन लोगों पर भरोसा न रखें बल्कि दूरी बनाकर रखें।
छल करने वाला इंसान
जो लोग किसी और के साथ छल कर चुका हो तो आपके साथ भी ऐसा कर सकता है। मौका मिलने पर आपका भरोसा भी तोड़ेगा। ऐसे इंसान से आपको हमेशा दूर रहना चाहिए।
राज खुद तक न रखने वाला
दूसरों के सीक्रेट न रखने वाला। अगर कोई दूसरे का राज आपके सामने खोल रहा है तो वह आपका राज भी नहीं रख पाएगा। उसे कोई छिपाने वाली बात बताना आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे लोगों से हमेशा दूरी बनाकर रहना चाहिए।
यह भी पढ़े:Karva Chauth 2023: करवा चौथ में बन रहा शुभ सयोंग, जानें शुभ मुहर्त
यह भी पढ़े:CG Election 2023: CG राज्य का नाम छत्तीसगढ़ कैसे पड़ा,जानिए स्थापना दिवस का प्राचीन इतिहास
यह भी पढ़े:भारतीय बाजार में इस दिन लॉन्च रॉयल एनफील्ड हिमालयन 2024, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स