सिंगरौली
Singrauli News: अखिलेश सिंह बने कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री

वैढ़न,सिंगरौली। वार्ड क्रमांक १८ के पार्षद व जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह पर मध्य प्रदेश कांगे्रस कमेटी ने विश्वास जताते हुये मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महामंत्री बनाया है।
ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, प्रभारी संगठन राजीव सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार अखिलेश सिंह को प्रदेश महामंत्री के पद पर मनोनीत किया जाता है। श्री सिंह की नियुक्ति से कांग्रेसियों में हर्ष का माहौल है तथा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।
Singrauli News: जयंत परियोजना के ऊपरी भाग में सिक्योरिटी के मेहरबानी से हो रहा है कोयला चोरी
यह पोस्ट आपको कैसा लगा ?
+1
+1
+1
+1