Singrauli News: चुनाव दौरे पर 5 नवंबर को सिंगरौली पहुंचेंगे सीएम शिवराज

चितरंगी के बगदरा, देवसर के माड़ा में करेंगे सभा को सम्बोधित, वैढ़न में करेंगे रोड शो, अम्बेडकर चौक पर करेंगे जनता को सम्बोधित
वैढ़न,सिंगरौली। आगामी 05 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनावी दौरे पर सिंगरौली आ रहे हैं। सीएम शिवराज जिले की तीनोविधानसभाओं मे चुनाव प्रचार मे सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री जी चितरंगी विधानसभा के बगदरा क्षेत्र मे तथा देवसर विधानसभा के माडा़ क्षेत्र मे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री जी सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र के बैढ़न मे एक रोड शो करेंगे तथा अंबेडकर चौक पर रथ सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री जी के दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मे विशेष तैयारी बैठक का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह उपस्थित रहे तथा अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने की। चुनाव संचालन समिति को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी 05 तारीख को तीनो विधानसभाओं मे चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे तथा बैढ़न मे रथ सभा के साथ रोड शो मे भाग लेंगे। जिला मुख्यालय पर होने वाले रोड शो मे अधिक से अधिक लोग पहुंचें तथा मुख्यमंत्री जी को सुने ऐसा हम सबको सुनिश्चित करना है।
मुख्यमंत्री जी के रोड शो मे सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को अनुशासित तरीके से सभा मे भाग लेना है तथा अपने नगर को भाजपामय कर देना है। माननीय मुख्यमंत्री जी रात्रि विश्राम भी सिंगरौली मे करेंगे तथा कार्यकर्ताओं से चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम मे पहुंचे ऐसा मंडल अध्यक्ष तथा प्रभारियों को विशेष चिंता करनी है। हमारे शक्ति केंद्रों तथा मतदान केंद्रों तक के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री जी को सुने ऐसी पार्टी की अपेक्षा है। सभी कर्मचारियों का ये नैतिक दायित्व भी बनता है कि अधिक से अधिक लोगों को मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम मे शामिल करें ताकि अधिक से अधिक लोगों तक मुख्यमंत्री जी अपनी बातों कोपहुंचा सकें।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने कहा कि सभी मंडलों के अध्यक्ष अपने अपने मंडलो मे जाकर हर शक्ति केंद्र पर बैठक आयोजित करे तथा कार्यक्रम की रुप रेखा तय करें। मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम को अधिक से अधिक प्रभावी बनाने के लिये हम सभी के पास केवल एक दिन का समय ही शेष है इसमे सभी कार्यकर्ता जी जान से जुट जांये ताकि मुख्यमंत्री जी का ये चुनावी दौरा अब तक का सफलतम दौरा साबित हो सके। बैठक का संचालन विधानसभा संयोजक गिरिजा पांडेय ने किया तथा आभार प्रकट करने का काम मंडल अध्यक्ष भारतेन्दु पांडेय ने किया।
जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि बैठक मे मुख्य रूप से विधानसभा प्रभारी संतोष वर्मा, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, जिला उपाध्यक्ष आशा यादव, सरोज शाह, सरोज सिंह, जिला मंत्री अरविंद तिवारी, बविता जैन, पूनम गुप्ता, विनोद चौबे, कोषाध्यक्ष हरिदास गुप्ता, कार्यालय मंत्री कृष्ण कुमार कुशवाहा, विस्तारक मेनका सिंह, मंडल अध्यक्ष संदीप चौबे, संदीप झा, युवा मोर्चा प्रभारी विनोद सिंह कुरूवंशी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल, महामंत्री ऋचा सिंह, समस्त निगम पार्षद तथा चुनाव संचालन टोली के सदस्य उपस्थित रहे।
Singrauli News: भाजपा उम्मीदवार रामनिवास शाह का मोरवा क्षेत्र मे सघन जनसंपर्क