T20 World Cup: बेहद कीमती होगा रोहित शर्मा का 29वां छक्का, जानिए क्या है भारतीय कप्तान से जुड़ा मामला?

By Ramesh Kumar

Published on:

T20 World Cup

T20 World Cup: रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से अमेरिका पहुंचे हैं. रोहित शर्मा के सामने अपने इरादों को परवान चढ़ाने के दो रास्ते हैं. एक है शानदार प्रदर्शन करना और दूसरा है टीम का अच्छे से नेतृत्व करते हुए हर खिलाड़ी से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराना। इस दोहरी भूमिका को निभाने के अलावा रोहित शर्मा के सामने तीसरी चुनौती भी होगी. और, ये 29वां छक्का होगा. अब आप सोच रहे होंगे कि भारतीय कप्तान से जुड़ी ये कहानी क्या है? तो इसके तार T20 World Cup के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्कों से जुड़े हैं–T20 World Cup

रोहित शर्मा गेल से 29 छक्के दूर

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 33 मैचों की 31 पारियों में 63 छक्के लगाए हैं. इस लिस्ट में क्रिस गेल के बाद रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। 39 मैचों की 36 पारियों के बाद रोहित के नाम 35 छक्के हैं। यानी वह क्रिस गेल से 29 छक्के दूर हैं |

29वां छक्का होगा बेहद कीमती!

अब अगर रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 29 छक्के लगा देंगे तो वह यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. इसका मतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड कायम हो जाएगा. अगर रोहित ऐसा करते हैं यानी 29 छक्के लगाते हैं तो वह विराट कोहली के बाद इस आईसीसी इवेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन सकते हैं.

रेस में रोहित के साथ बटलर भी हैं

क्रिस गेल अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं. इस तरह उन्हें बस 29 छक्कों का अंतर मिटाना है. यह नहीं बढ़ेगा. इस रेस में रोहित शर्मा की टक्कर इंग्लैंड के जोस बटलर से हो सकती है. बटलर के नाम 27 मैचों की 27 पारियों में 33 छक्के हैं और वह रोहित से ठीक पीछे हैं।

ये भी पढ़े :PM Modi: लव जिहाद सबसे पहले झारखंड में आया…दुमका में जेएमएम-कांग्रेस पर जमकर गरजे पीएम मोदी

 

 

Leave a Comment