MP: एमपी के इस शहर में मछली पकड़ना है प्रतिबंधित, ऐसा करने पर लगेगा भारी जुर्माना!

By Ramesh Kumar

Published on:

MP
ADS

MP: एमपी की राजधानी भोपाल में मछली पकड़ने और बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. दरअसल, कलेक्टर ने मछलियों के प्रजनन और संरक्षण के उद्देश्य से 16 जून से 15 अगस्त तक की अवधि को बंद ऋतु के रूप में घोषित किया है. इस दौरान सभी नदियों और जलाशयों में किसी भी प्रकार की मछली पकड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा मछली की अवैध बिक्री, विनिमय या परिवहन भी प्रतिबंधित है–MP

ये भी पढ़े :MP: 24 घंटे खुले रहेंगे मध्य प्रदेश में बाजारे! औद्योगिक क्षेत्रों और नगर निगम में मिलेगी सुविधा, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

भोपाल में मछली पकड़ने पर रोक

आज हम आपको बता दें कि भोपाल के सभी जल स्रोतों से मछली पकड़ने पर प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी. हालाँकि, छोटे तालाब या अन्य जल स्रोत, जिनका किसी नदी से कोई संबंध नहीं है, उन्हें इस प्रतिबंध से छूट दी जाएगी। इसके अलावा मछली की अवैध बिक्री, विनिमय या परिवहन भी प्रतिबंधित है।

पकड़े जाने पर लगेगा भारी जुर्माना

सभी मछली पकड़ने वाली समितियों, समूहों, निजी मछुआरों और आम जनता को इस बंद का पालन करने के लिए सूचित किया गया है। इसका उल्लंघन करने पर एक साल की कैद और पांच हजार रुपये तक का जुर्माना हो सकता है…….

ये भी पढ़े :Pushpa 2: पोस्टपोन हुई पुष्पा 2 की रिलीज डेट, जाने क्या है वजह….

Leave a Comment