इंदौर में हेरिटेज टूरिज्म कॉन्क्लेव का हुआ आयोजन किया गया है। प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने “हैरिटेज टूरिज़म कॉन्क्लेव” के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा, “मध्यप्रदेश मे पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश मे न केवल ऐतिहासिक स्मारकें है, बल्कि संस्कृति, परम्पराओं और त्योहारों से परिपूर्ण भी है। हेरिटेज टूरिज़्म अतीत के गौरव और संघर्ष को समझने और महसूस करने का अवसर देता है। हमें प्रदेश के ट्राइबल टूरिज्म को भी बढ़ावा देने की ज़रूरत है।”
पर्यटन मंत्रालय और पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि टूरिज्म इंडस्ट्री से स्थानीय अर्थव्यवस्था भी मजबूत होती है। महामहिम ने निजी उपक्रमों से भी विरासत टूरिज्म में अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान किया।