विंध्यनगर के हनुमान मंदिर में सनसनीखेज चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Follow Us

By: नई ताक़त ।। डिजिटल टीम

On: Wednesday, March 25, 2026 5:32 AM

विंध्यनगर के हनुमान मंदिर में सनसनीखेज चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

SINGRAULI NEWS:   विंध्यनगर थाना (Vindhyanagar Police Station) इलाके के हनुमान मंदिर (Hanuman Temple) में सनसनीखेज चोरी (Sensational Theft) के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार (Accused arrested) किया है. इस कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था (Security Arrangements) पर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विंध्यनगर पुलिस (Vindhyanagar Police) से मिली जानकारी के मुताबिक, 10 फरवरी को शिकायतकर्ता(Complainant)  संदीप कुमार मिश्रा, उम्र 32, निवासी ग्रीनहॉट कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 9 फरवरी की रात मंदिर में ताला बंद करने के बाद जब वह सुबह मंदिर पहुंचा तो ताला टूटा हुआ (When I reached the temple, the lock was broken.) मिला. अज्ञात चोरों ने मंदिर से चांदी का छत्र, मुकुट, सिक्के और अन्य सामान चुरा लिया था. चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है. मामले की गंभीरता (seriousness) को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक टीम बनाकर जांच शुरू की. CCTV फुटेज खंगाले गए, संदिग्धों (Suspects) से पूछताछ की गई और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया. जांच के दौरान संजय शाह पिता रामसेवक शाह उम्र 25 साल, संजय वर्मा पिता सूरज वर्मा उम्र 25 साल और संदीप वर्मा पिता छोटेलाल वर्मा उम्र 26 साल निवासी ग्राम गहिलगढ़ को गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आरोपियों के कब्जे से चांदी के बिस्किट, चांदी का मुकुट, दानपेटी के सिक्के 298 रुपए, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (Used Motorcycles) और लोहे की बॉल बरामद की गई। वहीं एक अन्य आरोपी फिलहाल फरार (The accused is currently absconding.) है, जिसकी तलाश जारी है। आरोपियों ने गोलू सोनी को सोनी कटरा बैढ़न की दुकान में बेचना बताया है और गोलू सोनी ने यह बात स्वीकार की है। आरोपियों (The accused) को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अर्चना द्विवेदी, उनि प्रियंका मिश्रा, सउनि रमेश प्रजापति, प्रआर मुनेंद्र राणा, पंकज सिंह, विजय खरे, अरुणेंद्र पटेल, आर मनोहर देवड़ा, भोले लोधी और अशोक कुशवाहा का सराहनीय योगदान (Commendable Contribution) रहा।

#

Related News

March 25, 2026

March 25, 2026

March 25, 2026

March 25, 2026

March 25, 2026

March 25, 2026

Leave a Comment