सिंगरौली जिले में लॉजिस्टिक कंपनियों के नाम पर ठगी: नौकरी के नाम पर 25 लाख से ज़्यादा की ठगी
SINGRAULI NEWS: जिले में लॉजिस्टिक कंपनियों (Logistics companies) के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी (Large-scale fraud committed in the name of…) का मामला सामने आया है. अलग-अलग आवेदनों (Applications) के ज़रिए आई शिकायत (Complaint) में कुल 25 लाख 55 हज़ार 145 रुपये की ठगी का आरोप है. पीड़ितों (Victims) ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार (Plea for Justice: Complaint Filed with the Superintendent of Police) लगाई है.
बैढ़न इलाके में रहने वाले आवेदकों ने आरोप (Applicants Allege) लगाया है कि ईकार्ट लॉजिस्टिक्स (Ekart Logistics) और डिलीवरी लॉजिस्टिक्स (Delivery Logistics) में नौकरी दिलाने (Helping to secure a job) के नाम पर उनसे बड़ी रकम ली गई. एक आवेदक (Applicant) से करीब 2 लाख रुपये, दूसरे से 8 लाख रुपये और तीसरे मामले में 15 लाख 55 हज़ार 145 रुपये लिए गए. आरोप है कि रकम लेने के बाद न तो काम दिया गया और न ही पैसे वापस किए गए.
आवेदनों (Applications) में यह भी बताया गया है कि जब पीड़ितों (Victims) ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें धमकाया (The accused threatened them.) . उन पर झूठे केस में फंसाने, शारीरिक (physical) और मानसिक रूप से प्रताड़ित (Mentally tormented) करने का भी आरोप लगाया गया है. आरोपियों के परिवार (Families of the accused) के दूसरे सदस्यों पर भी अभद्र व्यवहार (Indecent behavior) और धमकी देने का आरोप (Allegation of issuing threats) लगाया गया है। एक आवेदक ने बताया कि काम दिलाने के नाम पर हमसे पैसे लिए गए, लेकिन जब हमें काम नहीं मिला और हमने पैसे वापस मांगे तो हमें धमकाया गया। अब मुझे न्याय के लिए प्रशासन (Administration for Justice) के पास आना पड़ा है। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने पहले भी बैढ़न थाने में आवेदन (Application to Baidhan Police Station) दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस (Something concrete) कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में सभी ने एक बार फिर एसपी ऑफिस (SP’s Office) पहुंचकर मामले की जांच कर उचित (Appropriate) कार्रवाई कर पूरी रकम वापस दिलाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस (For now, the police…) मामले की जांच कर रही है।







