IDBI Vacancy: आईडीबीआई बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 33 पदों पर भर्ती निकाली है, सैलरी 1.97 लाख तक, योग्य उम्मीदवार 8 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं, जानिए कैसे करे आवेदन…
IDBI Vacancy 2026: 33 पदों पर भर्ती (Recruitment) , सैलरी 1.97 लाख तक, 8 अप्रैल तक करें अप्लाई, जानें डिटेल्स
बैंकिंग सेक्टर (Banking Sector) में नौकरी पाने का सुनहरा मौका (A Golden Opportunity to Get a Job) है। इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ़ इंडिया (Industrial Development Bank of India) (IDBI) लिमिटेड ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (Specialist Officer) (SO) के अलग-अलग 33 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन (Official Notification for Recruitment) (Advt. No. 8/2025-26) जारी किया है। एप्लीकेशन प्रोसेस 25 मार्च से जारी है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट (Eligible Candidate) IDBI की ऑफिशियल वेबसाइट www.idbi.bank.in पर जाकर 8 अप्रैल, 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई (Apply Online) कर सकते हैं। इस भर्ती की डिटेल्स (Recruitment Details) नीचे दी गई हैं:
बैंक का नाम: इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ़ इंडिया (IDBI)
पोजीशन का नाम: स्पेशलिस्ट ऑफिसर (डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM), असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM), मैनेजर, और जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM)
कुल पोस्ट: 33
पोजीशन का विवरण
ऑडिट – इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स (IS) – ग्रेड-C: 2 पोस्ट
रिस्क मैनेजमेंट – इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स: 4 पोस्ट
IT और MIS: 19 पोस्ट
सिक्योरिटी ऑफिसर ग्रेड-D: 8 पोस्ट
उम्र सीमा: पोस्ट के अनुसार कम से कम उम्र 25 साल और ज़्यादा से ज़्यादा उम्र 45 साल के बीच होनी चाहिए। रिज़र्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।
योग्यता: (Eligibility Criteria):
- ऑडिट – सूचना प्रणाली (IS) – ग्रेड-सी: आईटी, कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रॉनिक्स में बी.टेक/बीई या ग्रेजुएशन सीआईएसए। कम से कम 7 साल का अनुभव। 4 साल आईएस ऑडिट या साइबर सुरक्षा ऑडिट का अनुभव।
- जोखिम प्रबंधन – सूचना सुरक्षा (Grade C & B): कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स में बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी । ग्रेड-सी के लिए 7 साल का अनुभव, 4 साल सूचना सुरक्षा का अनुभव । ग्रेड बी के लिए 4 साल का अनुभव, 2 साल सूचना सुरक्षा में अनुभव।
- आईटी और एमआईएस (IT & MIS) – ग्रेड डी, सी और बी: कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स में ग्रेजुएशन । पोस्ट ग्रेजुएशन वालों को प्राथमिकता ।ग्रेड डी के लिए 10 साल (7 साल संबंधित काम में), ग्रेड सी के लिए 7 साल (4 साल संबंधित काम में) और ग्रेड बी के लिए 4 साल (2 साल संबंधित काम में) अनुभव ।
- सुरक्षा अधिकारी (Security Officer) – ग्रेड-डी: 12वीं पास या डिप्लोमा ।भारतीय सेना, नौसेना या वायु सेना से रिटायर्ड JCO । कम से कम 15 साल की सेवा का अनुभव।
आवेदन शुल्क:
- जनरल, ओबीसी,ईडब्ल्यूएस : 1050 रुपए
- एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी : 250 रुपए
चयन प्रक्रिया: ग्रुप डिस्कशन (GD) और पर्सनल इंटरव्यू (PI) के आधार पर किया जाएगा। पहले प्राप्त आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएग
वेतन: चयनित उम्मीदवार को 1,24,000 – 1,97,000 रुपए प्रति माह के बीच वेतन दिया जाएगा।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स :
- आवेदक का आधार कार्ड
- शिक्षा के प्रमाण पत्र (10th, 12th Marksheet)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- स्थायी निवासी प्रमाण पत्र
- सिग्नेचर
- जाति प्रमाण पत्र
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 25 मार्च 2026
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 8 अप्रैल 2026
- शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 8 अप्रैल 2026







