MP NEWS : बादशाह खान ने विधवा महिला से बलात्कार किया, मुसलमान न बनने पर सड़क पर पीटा

By Awanish Tiwari

Published on:

दमोह, । दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है। आरोपी बादशाह खान ने विधवा के घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार किया और सड़क पर उसकी बेरहमी से पिटाई की। वह धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाल रहा था। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां पर मंगलवार रात आरोपी बादशाह खान ने एक विधवा महिला से दो माह पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। उसके बाद घर में घुसकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। बुधवार को वह मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली जा रही थी। आरोपी ने सड़क पर महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की। उसके कान की दोनों बालियां भी नोंच ली, जिससे उसके दोनों कान फट गए। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

हिंदू संगठन के लोगों के सहयोग से महिला को कोतवाली लाया गया, जहां आरोपी पर मामला दर्ज किया गया। महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने लव जिहाद की बजाय सिर्फ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। घटना के बाद हिंदू संगठनों में जमकर आक्रोश है।

इंस्टाग्राम पर हुई पहचान

घटना के संबंध में पीड़ित महिला ने कहा कि वह युवक को ज्यादा नहीं जानती। दो महीने से ही पहचानती है। इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान हुई थी। वह लगातार उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। मारपीट करता है। धर्मांतरण के लिए दबाव बना रहा है। मेरे साथ दुष्कर्म किया।

दमोह बना लव जिहाद का गढ़

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं हिंदू संगठन से जुड़े अधिवक्ता दीपक तिवारी ने बताया कि दमोह जिला लव जिहाद का गढ़ बनता जा रहा है। कोतवाली क्षेत्र में एक विधवा महिला, जो अपने छोटे बच्चों के साथ रहती है। उसके साथ बादशाह खान नाम के युवक ने दुराचार किया। उसे धर्मांतरण के लिए प्रताड़ित भी किया।

युवक महिला पर लगातार धर्मांतरण का दबाव बना रहा है। उसका कहना है कि धर्मांतरण करने के बाद ही इसकी प्रताड़ना बंद होगी। आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट की है, लेकिन पुलिस ने केवल दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की है। ऐसे मामलों में पुलिस प्रकरण भी दर्ज नहीं करना नहीं चाह रही है।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मामले में सीएसपी अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने कहा कि एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। महिला के साथ मारपीट के वीडियो वायरल होने के संबंध में कहा कि इस तरह का वीडियो एविडेंस के रूप में सामने आता है, तो जो भी सुसंगत धाराएं बढ़ा दी जाएगी।

Leave a Comment