चित्रकूट जिले के गोवारिया बुजुर्ग गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के बाद एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद अगले दिन उसका पति भी जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। पूर्व ग्राम प्रधान रामजनक यादव और उनकी पत्नी की आत्महत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
घरेलू विवाद के चलते महिला ने आत्महत्या कर ली। पत्नी द्वारा फांसी लगाने के बाद युवक बाइक लेकर घर से निकल गया। वह जंगल में गया, एक पेड़ पर फंदा बनाया और फांसी लगा ली। सोमवार सुबह युवक का शव जंगल में लटका मिला। पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नी ने एक दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
विवाद के बाद घर से निकल गया था
जानकारी के अनुसार, यूपी के चित्रकूट जिले के भरतकूप थाना अंतर्गत गोवारिया बुजुर्ग गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान रामजनक यादव का रविवार को अपनी पत्नी राजवती से विवाद हो गया था। दोनों के बीच गरमागरम बहस हुई। विवाद के बाद रामजनक घर छोड़कर चला गया। बताया गया कि काफी देर बाद वह घर लौटा तो पत्नी राजवती फंदे पर लटकी मिली। पत्नी को फांसी पर लटकता देख पूर्व प्रधान रामजनक बाइक लेकर घर से निकल गए। सूचना मिलने पर भरतकूप पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची। परिजनों ने लापता रामजनक की तलाश शुरू की लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
ब्लैकमेलिंग से तंग महिला ने दी जान, सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी
जंगल में शव मिला
चित्रकूट थाना प्रभारी डीआर शर्मा ने बताया कि सोमवार को एमपी-यूपी सीमा के पास सती अनुसुइया के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा और कपड़ों की तलाशी ली गई। मृतक की पहचान उसके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर रामजनक यादव के रूप में हुई। मृतक के परिजनों से संपर्क किया गया तो पता चला कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है और वह घर से गायब है। घटना की सूचना पर परिजन चित्रकूट आ गए, पति-पत्नी के शवों का अलग-अलग स्थानों पर पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। भरतकूप और चित्रकूट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है।
भोपाल में भारी बारिश: जन-जीवन अस्त-व्यस्त, स्कूल बंद; तालाबों का जलस्तर बढ़ गया