Singrauli Breaking News:  जयंत खदान में डीजल का काला खेल; रात के अंधेरे में लाखों का तेल गायब, आखिर किसके संरक्षण में फल-फूल रहा ‘डीजल सिंडिकेट’?

Follow Us

Advertisement

Singrauli Breaking News:  जयंत खदान में डीजल का काला खेल; रात के अंधेरे में लाखों का तेल गायब, आखिर किसके संरक्षण में फल-फूल रहा ‘डीजल सिंडिकेट’?

नई ताकत न्यूज़ सिंगरौली
_______________________

Singrauli Breaking News:   कोयला नगरी सिंगरौली की जयंत खदान (The Jayant Mine in the coal city of Singrauli)  एक बार फिर गंभीर आरोपों के कारण चर्चा (Back in the spotlight due to serious allegations.) में है। स्थानीय स्तर पर मिल रही जानकारियों (Information being received at the local level) और चर्चाओं के अनुसार, खदान क्षेत्र के SUMP एरिया से डीजल की कथित अवैध निकासी का (Alleged illegal extraction of diesel from the sump area of ​​the mining area)  खेल लंबे समय से जारी होने की बात कही जा रही है। आरोप हैं कि रात के अंधेरे में सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग कर लाखों रुपये मूल्य के डीजल की हेराफेरी (Misappropriation of diesel worth lakhs of rupees by misusing government resources under the cover of darkness.) की जा रही है। यदि इन आरोपों में सच्चाई है, तो यह केवल आर्थिक अपराध नहीं बल्कि सरकारी राजस्व, सार्वजनिक संपत्ति और व्यवस्था पर सीधा प्रहार (A direct attack on the system) माना जाएगा। सूत्रों के अनुसार, यह पूरा कथित खेल किसी एक व्यक्ति के बूते का नहीं हो सकता।

 

 

इतने बड़े स्तर पर डीजल की निकासी (Large-scale diesel extraction) , परिवहन और खपत बिना मजबूत नेटवर्क के संभव नहीं मानी (Consumption is not considered possible without a strong network.) जा रही। यही वजह है कि क्षेत्र में चर्चा तेज है कि आखिर इस पूरे कथित सिंडिकेट के पीछे कौन लोग हैं और उन्हें किसका संरक्षण प्राप्त (Whose patronage do they enjoy?) है। बताया जा रहा है कि खदान क्षेत्र में प्रतिदिन भारी मात्रा में डीजल मशीनों (A large number of diesel machines are being used daily.) और वाहनों के संचालन के लिए उपलब्ध (Available for vehicle operations)  कराया जाता है। ऐसे में यदि उसमें से थोड़ी-थोड़ी मात्रा भी व्यवस्थित तरीके (Even small quantities in a systematic manner) से बाहर निकाली जाए तो समय के साथ इसकी कीमत लाखों रुपये तक पहुंच सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच (Impartial investigation into the matter) कराई जाए तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं। सबसे बड़ा सवाल सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठ रहा है।

 

 

जिस क्षेत्र में हर गतिविधि पर निगरानी के दावे (Claims of monitoring activity) किए जाते हैं, वहां यदि इतने बड़े स्तर पर कथित डीजल चोरी (Alleged diesel theft on such a massive scale) हो रही है तो आखिर सुरक्षा तंत्र की भूमिका क्या है? क्या सुरक्षा कर्मियों को इसकी भनक नहीं लगी, या फिर सब कुछ जानते हुए भी आंखें मूंद ली गईं? इन सवालों के जवाब अब जिम्मेदार विभागों को देने (Responsible departments must now provide answers to the questions.) होंगे। चर्चा यह भी है कि यदि इस पूरे मामले की तकनीकी जांच (Technical investigation of the entire matter) की जाए और डीजल स्टॉक, मशीनों की खपत, लॉग बुक, वाहन मूवमेंट, सीसीटीवी फुटेज तथा संबंधित रिकॉर्ड का मिलान किया जाए, तो वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार की जांच से यह भी पता लगाया जा सकता है कि कहीं डीजल की खपत के आंकड़ों में किसी प्रकार की गड़बड़ी (Any discrepancy in the diesel consumption figures) तो नहीं की गई। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि सरकारी संपत्ति की कथित लूट पर समय रहते कार्रवाई (Timely action regarding the alleged looting of government property) नहीं हुई, तो इससे ईमानदार कर्मचारियों की छवि भी प्रभावित होगी और जनता का भरोसा भी कमजोर पड़ेगा।

 

 

इसलिए आवश्यक है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए ताकि यदि कोई दोषी (A transparent investigation should be conducted so that anyone found guilty is found guilty.) है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई हो सके। अब निगाहें प्रशासन, संबंधित प्रबंधन और सतर्कता (विजिलेंस) एजेंसियों पर टिकी हैं। जनता यह जानना चाहती है कि आखिर इतने गंभीर आरोपों की जांच (After all, an investigation into such serious allegations…)  कब होगी? क्या कथित डीजल सिंडिकेट का पर्दाफाश होगा, या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा? यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह केवल डीजल चोरी का मामला नहीं (Not just a case of diesel theft) होगा, बल्कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने (Causing damage to government property) और राजस्व की हानि पहुंचाने का गंभीर मामला माना जाएगा। ऐसे में जिम्मेदार व्यक्तियों की जवाबदेही तय (Accountability of responsible individuals fixed.) करना और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करना आवश्यक (Necessary) होगा।

जनता का सीधा सवाल—
आखिर जयंत खदान में डीजल के कथित काले कारोबार पर कब लगेगी रोक?
क्या जांच एजेंसियां सच्चाई सामने लाएंगी या फिर यह खेल यूं ही चलता रहेगा?

#

Related News

July 17, 2026

July 17, 2026

July 16, 2026

July 16, 2026

July 16, 2026

July 16, 2026

Leave a Comment