Madhya Pradesh Breaking News:  मध्य प्रदेश में आधी रात प्रशासनिक भूचाल; 20 IAS अधिकारियों का महाफेरबदल, 6 जिलों में नए कलेक्टर, सरकार ने बदल दी पूरी प्रशासनिक तस्वीर

Follow Us

Advertisement

Madhya Pradesh Breaking News:  मध्य प्रदेश में आधी रात प्रशासनिक भूचाल; 20 IAS अधिकारियों का महाफेरबदल, 6 जिलों में नए कलेक्टर, सरकार ने बदल दी पूरी प्रशासनिक तस्वीर

Madhya Pradesh Breaking News: मध्य प्रदेश सरकार (Government of Madhya Pradesh) ने शुक्रवार आधी रात को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (Major administrative reshuffle at midnight) करते हुए 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले (Transfer of officials) कर दिए हैं। अशोक बर्णवाल को मुख्य सचिव बनाए जाने के महज 24 घंटे के भीतर ही यह पहली बड़ी प्रशासनिक सर्जरी (To witness the first major administrative overhaul) देखने (To witness the first major administrative overhaul) को मिली है, जिसके तहत राज्य के 6 जिलों के कलेक्टर भी बदल दिए गए हैं। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में भी फेरबदल (The departments of several senior officers were also reshuffled in the reshuffle._) किया गया है।

 

एसीएस डॉ. राजेश राजौरा और सुदाम पी. खाड़े को नई जिम्मेदारी
प्रशासनिक आदेश (Administrative Order) के मुताबिक, एसीएस डॉ. राजेश राजौरा को प्रशासन अकादमी का महानिदेशक बनाया गया है। वहीं, इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम पी. खाड़े को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी (Entrusted with the important responsibility of the post of Secretary in the Chief Minister’s Secretariat.) गई है, जबकि उनके स्थान पर भास्कर लक्षकार को नया इंदौर संभागायुक्त बनाया गया है।

 

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS-2027) और उद्योग विभाग की कमान
सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार (In accordance with the order of the General Administration Department) , मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव नीरज मण्डलोई को आगामी जनवरी 2027 में भोपाल में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global Investors Summit to be held in Bhopal)  (GIS)-2027 की कमान सौंपी गई है। इसके साथ ही उन्हें उद्योग एवं एमएसएमई विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है, जो अब तक प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह के पास थी। वहीं, नीरज मण्डलोई से ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी (Responsibility of the Energy Department) वापस लेकर इसे प्रमुख सचिव मनीष सिंह को सौंपा गया है।

 

छह जिलों में नए कलेक्टरों की नियुक्ति

  • राज्य शासन ने छह जिलों में नए जिला कलेक्टरों की तैनाती की है।
  • रतलाम: अजय कटेसरिया
  • शहडोल: मिशा सिंह

  • अनूपपुर: रत्नाकर झा

  • खरगोन: गुरु प्रसाद

  • मंदसौर: दिव्यांक सिंह

  • आगर मालवा: डॉ. शेर सिंह मीना

इसके अलावा, शहडोल के पूर्व कलेक्टर केदार सिंह को अपर सचिव, लोक निर्माण विभाग भेजा गया है। मंदसौर की पूर्व कलेक्टर अदिति गर्ग को ओएसडी सह आयुक्त, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग और आगर मालवा की पूर्व कलेक्टर प्रीति यादव को औद्योगिक विकास निगम (Industrial Development Corporation) , इंदौर का कार्यकारी संचालक (executive director) बनाया गया है। खरगोन कलेक्टर भव्या मित्तल के दो साल की स्टडी लीव पर जाने के कारण वहां गुरु प्रसाद को नई जिम्मेदारी दी गई है।

 

यूसीसी (UCC) ड्राफ्ट तैयार करने वाले अजय कटेसरिया बने रतलाम कलेक्टर
सामान्य प्रशासन विभाग  (Department of General Administration) के अपर सचिव रहे अजय कटेसरिया को सरकार ने उनकी मेहनत का इनाम देते हुए पहली बार किसी जिले की कमान सौंपी है और उन्हें रतलाम का कलेक्टर (He has been given the command of a district and he has been made the Collector of Ratlam.) बनाया गया है। कटेसरिया ने दस साल से बंद पड़ी पदोन्नति प्रक्रिया के लिए नियम-2025 तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, उन्होंने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code: A Priority for the Chief Minister)  (UCC) का ड्राफ्ट तैयार करने में भी महत्वपूर्ण योगदान (Significant contribution to drafting as well.) दिया था।

 

जल संसाधन, ऊर्जा, पीएचई और वन विभाग में भी बदलाव
प्रशासनिक फेरबदल के तहत अन्य विभागों में भी बड़े बदलाव किए गए हैं:

संदीप यादव: इन्हें जल संसाधन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है, जिसके तहत अब केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध परियोजनाओं की जिम्मेदारी भी इनके पास होगी।

ई. रमेश कुमार: इन्हें नर्मदा घाटी विकास (NVD) विभाग का प्रभार सौंपा गया है, जिसे वे राजस्व विभाग के साथ संभालेंगे।

सचिन सिन्हा: इन्हें प्रशासन अकादमी के महानिदेशक पद से हटाकर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।

मनीष सिंह: तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के प्रमुख सचिव मनीष सिंह को ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

राघवेंद्र सिंह: पिछले ढाई साल से औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग संभाल रहे राघवेंद्र सिंह को अब वन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है, साथ ही उन्हें आनंद विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है।

 

महिला कलेक्टरों की संख्या घटकर हुई 15
प्रदेश के 55 जिलों में एक महीने पहले तक 17 महिला कलेक्टर पदस्थ (17 female Collectors posted) थीं, जिनकी संख्या अब घटकर 15 रह गई है। खरगोन कलेक्टर भव्या मित्तल के स्टडी लीव पर जाने और मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग व आगर मालवा कलेक्टर प्रीति यादव को भोपाल पदस्थ किए जाने से यह कमी आई है, हालांकि मिशा सिंह को शहडोल का कलेक्टर बनाए जाने से एक पद की भरपाई जरूर हुई है।

#

Related News

July 25, 2026

July 25, 2026

July 25, 2026

July 25, 2026

July 25, 2026

July 25, 2026

Leave a Comment