बैढ़न के राजकमल होटल परिसर स्थित यूनियन बैंक में आज दोपहर करीब 3:30 बजे ग्राहक कैशियर के बीच हंगामा फिर….. पढ़े विस्तृत समाचार

Follow Us

By: नई ताक़त ।। डिजिटल टीम

On: Thursday, August 20, 2026 11:52 AM

Advertisement

सिंगरौली ब्रेकिंग | यूनियन बैंक में हंगामा, ग्राहक और कैशियर के बीच विवाद!

नई ताकत न्यूज नेटवर्क /देवेन्द्र तिवारी 

बैढ़न के राजकमल होटल परिसर स्थित यूनियन बैंक में आज दोपहर करीब 3:30 बजे हंगामे की स्थिति बन गई। सूत्रों के अनुसार, एक ग्राहक अपना पैसा निकालने बैंक पहुंचा था.

 

इसी दौरान कैश काउंटर पर बैठे कैशियर द्वारा ग्राहक को धक्का दिए जाने की बात सामने आ रही है, जिसके बाद ग्राहक भड़क गया और दोनों के बीच विवाद बढ़ गया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान ग्राहक द्वारा गाली-गलौज भी की गई।.देखते ही देखते बैंक परिसर में हंगामा खड़ा हो गया.

वहीं आरोप यह भी है कि बैंक के निर्धारित समय से पहले ही ग्राहकों को अंदर करके शटर बंद कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है. कि बैंक में ग्राहकों के साथ व्यवहार को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं.

हालांकि, धक्का देने और बैंक समय से पहले बंद करने के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है..

अब सवाल यह है कि बैंक में ग्राहकों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों?

 

क्या बैंक प्रबंधन पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करेगा..

#

Related News

August 20, 2026

August 20, 2026

August 20, 2026

August 20, 2026

August 20, 2026

August 20, 2026

Leave a Comment