Singrauli News: सिंगरौली में जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर नौनिहाल, छत का प्लास्टर गिरा; हादसे का खतरा
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली जिले के बैढ़न जनपद क्षेत्र (Baidhan Janpad area of Singrauli district) के कोयलखूँथ स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय झरिया टोला रौंदी का भवन लंबे समय से जर्जर हालत (The building has long been in a dilapidated condition.) में है। लगातार हो रही बारिश के बीच कक्षा की छत से प्लास्टर का हिस्सा अचानक नीचे गिर (A piece of plaster suddenly fell from the classroom ceiling amidst the rain.) गया। गनीमत रही कि उस समय बच्चे मौजूद (Fortunately, children were present at the time.) नहीं थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विद्यालय की बदहाल स्थिति को लेकर प्रधानाध्यापक द्वारा विभागीय अधिकारियों को कई बार सूचना दी जा (The headmaster has informed the departmental officials several times.) चुकी है। छत से पानी टपकने और भवन की हालत खराब होने (Leaking roof and deteriorating condition of the building) के बावजूद अब तक जिम्मेदारों की ओर से ठोस कदम नहीं उठाया गया (No concrete steps were taken by those responsible.) है।
ग्रामीणों के अनुसार कोयलखूँथ संकुल के कई स्कूल भवन जर्जर स्थिति (Several school buildings in the Koyalkhunth cluster are in a dilapidated condition.) में हैं। कहीं दीवारें कमजोर हैं तो कहीं भवन की स्थिति बेहद खराब (The walls are weak, and in some places, the condition of the building is extremely poor.) है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जर्जर भवनों का निरीक्षण कर मरम्मत अथवा वैकल्पिक व्यवस्था (Inspection of buildings and carrying out repairs or making alternative arrangements.) कराने की मांग की है और सवाल उठाया है कि आखिर कार्रवाई के लिए किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों किया जा रहा है।







