Singrauli News: सिंगरौली में किसान मोर्चा की नई टीम घोषित, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष (BJP Kisan Morcha District President in Singrauli) प्रवेंद्र धर द्विवेदी ने गुरुवार को जिला कार्यकारिणी की घोषणा (Announcement of the District Executive Committee) कर दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह भी मौजूद रहे।
नई टीम में योगेंद्र मिश्रा, पुष्पराज सिंह चंदेल, धर्मराज सिंह बैस और राजेश बैस को उपाध्यक्ष बनाया गया है। देवी प्रसाद बैस और कैलाश साहू निगरी को महामंत्री की जिम्मेदारी (Responsibility) मिली है।
राकेश द्विवेदी, प्रेमचंद विश्वकर्मा, रामाश्रय द्विवेदी, पुष्पराज सिंह बैस और राधेश्याम शाह को मंत्री नियुक्त किया गया है। राजेश उपाध्याय कार्यालय मंत्री और कृष्ण प्रसाद जायसवाल सह कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं। उमेश गुर्जर कोषाध्यक्ष होंगे।
मीडिया की जिम्मेदारी (The Responsibility of the Media) राजेंद्र शाह और सुरेश प्रसाद यादव को, जबकि सोशल मीडिया का दायित्व (The Responsibility of Social Media) श्यामदेव पाण्डेय और प्रमोद कुमार को सौंपा गया है। सुनील कुमार दुबे कचनी को आईटी सेल प्रभारी बनाया(Appointed as IT Cell In-charge) गया है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि नई कार्यकारिणी का गठन पार्टी के प्रदेश एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों (Senior office-bearers of the state unit and the organization) की सहमति से किया गया है। नई टीम के जरिए किसान मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों को जिले (Through the new team, the organizational activities of Kisan Morcha will be taken up in the district.) में और मजबूत करने पर जोर रहेगा।







