Singrauli News: सिंगरौली में राशन दुकानों पर अफसरों की सीधी नजर, हितग्राहियों से लिया फीडबैक और ई-केवाईसी पर सख्ती
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत चितरंगी के बगदरा क्षेत्र (Singrauli Bagdara area of Chitrangi under the Chief Minister’s Jan Vishwas Abhiyan.) में खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने उचित मूल्य दुकानों का औचक निरीक्षण (Officials from the Department of Food and Cooperation conducted surprise inspections of fair price shops.) किया। बीछी और बगदरा की राशन दुकानों पर पहुंचकर अधिकारियों ने हितग्राहियों (Reaching the ration shops of Bagdara, the officials distributed rations to the beneficiaries.) से सीधे बातचीत की और राशन वितरण की स्थिति जानी।
हितग्राहियों ने बताया कि अगस्त और सितंबर का राशन अगस्त में ही एक साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्धारित समय पर दुकान खोलने (Officials [instructed] shopkeepers to open their shops at the scheduled time.) और पात्र परिवारों को नियमानुसार राशन देने के स्पष्ट निर्देश (Clear instructions to provide rations to eligible families in accordance with the rules.) दिए।
वहीं ई-केवाईसी को लेकर भी सख्ती दिखाई (Strictness was also observed regarding e-KYC.) गई। जिन हितग्राहियों की ई-केवाईसी लंबित है, उन्हें पीओएस मशीन के जरिए जल्द प्रक्रिया पूरी कराने की समझाइश दी गई, ताकि भविष्य में राशन मिलने में परेशानी (Difficulty in obtaining rations in the future) न हो।







