Singrauli News:  सिंगरौली तक रेल कनेक्टिविटी को रफ्तार; रीवा-सिंगरौली लाइन के काम में तेजी, सीधी के विकास को मिलेगी नई उड़ान

Follow Us

Advertisement

Singrauli News:  सिंगरौली तक रेल कनेक्टिविटी को रफ्तार; रीवा-सिंगरौली लाइन के काम में तेजी, सीधी के विकास को मिलेगी नई उड़ान

नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली

Singrauli News: सीधी और सिंगरौली के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना (The long-awaited Lalitpur-Singrauli rail project for Sidhi and Singrauli.) अब धीरे-धीरे आकार ले रही है। परियोजना के रीवा-सिंगरौली हिस्से में निर्माण कार्य ने गति पकड़ी (Construction work on the Rewa-Singrauli section of the project has gained momentum.)  है। इस मार्ग पर कुल 11 रेलवे स्टेशनों का निर्माण प्रस्तावित (The construction of a total of 11 railway stations along the route is proposed.)  है, जिनमें पांच स्टेशनों का काम पूरा होने के बाद ट्रायल (Trial after completion of work on five stations) भी किया जा चुका है।

 

रीवा-सिंगरौली रेलखंड में रीवा जिले के 2, सीधी के 6 और सिंगरौली जिले के 3 स्टेशन शामिल हैं। सीधी जिले के बघवार, रामपुर नैकिन और चुरहट स्टेशन तैयार हो चुके हैं, जबकि जिला मुख्यालय के नौढ़िया स्टेशन का लगभग 75 प्रतिशत काम पूरा होने की जानकारी (Information regarding the completion of approximately 75 percent of the work on the Naudhiya station at the district headquarters.) है।

 

541 किमी की परियोजना से जुड़ेगा विंध्य और बुंदेलखंड

ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना करीब 541 किलोमीटर लंबी है। इसका उद्देश्य विंध्य क्षेत्र को बुंदेलखंड से बेहतर रेल संपर्क (Its objective is to provide better rail connectivity between the Vindhya region and Bundelkhand.) देना है। परियोजना को वर्ष 1997 में मंजूरी मिली थी, लेकिन भूमि अधिग्रहण और बजट जैसी चुनौतियों के कारण लंबे समय तक काम प्रभावित (Work was affected for a long period due to challenges such as land acquisition and budget issues.) रहा। अब निर्माण कार्य में तेजी आने से क्षेत्रवासियों की उम्मीदें (Hopes of local residents rise as construction work picks up pace.)  फिर बढ़ी हैं।

 

चार सुरंगों से होकर गुजरेगी ट्रेन

रीवा-सिंगरौली रेल परियोजना की खासियत इसकी सुरंगें भी (The tunnels are also a highlight of the Rewa-Singrauli rail project.) हैं। बघवार की छुहिया घाटी में करीब 3.34 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके अलावा अमरवाह में 320 मीटर और कुर्रवाह के पास 458 मीटर लंबी सुरंग बनाई गई है। चिलरी में भी रेलवे सुरंग का निर्माण किया (A railway tunnel was also constructed at Chilari.) गया है।

 

परियोजना पूरी होने के बाद सीधी और सिंगरौली समेत पूरे विंध्य क्षेत्र को बेहतर रेल संपर्क मिलने की उम्मीद (Hopes for better rail connectivity for the entire Vindhya region, including Singrauli.) है, जिससे आवागमन के साथ व्यापार और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिल (Along with transportation, trade and regional development will also get a new impetus.) सकती है।

#

Related News

August 26, 2026

August 26, 2026

August 26, 2026

August 26, 2026

August 26, 2026

August 26, 2026

Leave a Comment