Singrauli News: सिंगरौली में सेवा का संकल्प; जन प्रयास फाउंडेशन की 9वीं वर्षगांठ पर 6 सितंबर को रक्तदान शिविर
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली में जन प्रयास फाउंडेशन अपनी 9वीं वर्षगांठ (Jan Prayas Foundation marks its 9th anniversary in Singrauli.) के अवसर पर मानव सेवा एवं सामाजिक सरोकार को समर्पित (Dedicated to service and social commitment) करते हुए 6 सितंबर 2026, रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा। शिविर का आयोजन मिश्रा पॉलीक्लीनिक, बैढ़न (Camp organized by Mishra Polyclinic, Baidhan.) में किया जाएगा।
संस्था की बैठक में वर्षगांठ के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित (Blood donation camp organized at the organization’s meeting to mark the anniversary.) करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे उपस्थित सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार (The members present and the distinguished citizens unanimously accepted it.) किया। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध (Organization officials said that the objective of the camp was to provide blood to needy patients on time.) कराना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
जन प्रयास फाउंडेशन ने जिलेवासियों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से अपील (Jan Prayas Foundation appealed to the people of the district, youth and social organizations.) की है कि वे इस पुनीत अभियान में सहभागी बनकर स्वेच्छा से रक्तदान करें और मानव जीवन बचाने में अपना योगदान दें।
बैठक में डॉ. डी.के. मिश्रा, अमित द्विवेदी, मिथिलेश मिश्रा, अध्यक्ष शिवेंद्र पांडे, सचिव अमरदीप भारुका, जिला प्रभारी सत्येंद्र पांडे, आशीष शुक्ला, आशीष साहवाल, शिवकुमार पांडे, राहुल शर्मा एवं प्रीतेश पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
संस्था ने कहा कि 9वीं वर्षगांठ को केवल उत्सव नहीं, बल्कि सेवा और सहयोग के संकल्प के रूप में मनाया जाएगा। “आपका रक्तदान, किसी के जीवन की नई उम्मीद बन सकता है।”







