Singrauli News: सिंगरौली में राखी का अनोखा रंग; छात्राओं ने SP सियाज को बांधी राखी, बेटियों की सुरक्षा को लेकर दिया जागरूकता का संदेश
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली (On the auspicious occasion of Raksha Bandhan, at the Office of the Superintendent of Police, Singrauli.) में स्नेह, अपनत्व और उत्साह से भरा भावपूर्ण वातावरण देखने (Seeing an emotional atmosphere filled with affection, intimacy and enthusiasm) को मिला। शास. कन्या उमावि बैढ़न, उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न, सरस्वती उमावि बैढ़न एवं संस्कार वैली विद्यालय बैढ़न की छात्राओं ने एसपी सियाज केएम के साथ रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास (Students from the Baidhan school celebrated the festival of Raksha Bandhan with great enthusiasm alongside SP Siyaz KM.) के साथ मनाया।
राखी लेकर पहुंची छात्राओं में विशेष उत्साह दिखाई (Special enthusiasm was observed among the female students.) दिया। बच्चियों ने पुलिस अधीक्षक को तिलक लगाकर राखी बांधी तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना (Applied a *tilak* and tied a *rakhi* on the Superintendent of Police, and wished him a healthy, happy, and successful life.) की। छात्राओं के स्नेह से पूरा वातावरण आत्मीय और भावपूर्ण (The entire atmosphere was filled with warmth and emotion, thanks to the affection of the female students.) हो उठा। पुलिस अधीक्षक ने भी छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफलता की कामना (Extending Raksha Bandhan greetings and wishing them a bright future and success.) की। इस अवसर पर एसपी ने छात्राओं से सहज एवं आत्मीय संवाद किया। उन्होंने उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, अपने सपनों को लक्ष्य बनाकर मेहनत (Studying with dedication, moving forward with self-confidence, and working hard by turning dreams into goals.) करने तथा सुरक्षा के प्रति सदैव जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आगे कहा कि रक्षाबंधन का यह पवित्र बंधन स्नेह के साथ विश्वास, सम्मान, सुरक्षा और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करता है। उन्होंने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि किसी भी समस्या या असुरक्षा की स्थिति में वे बिना झिझक अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा पुलिस से संपर्क करें।







